नवरात्रि स्पेशल: दुर्गा सप्तशती के यह 13 रहस्य खोल देंगे आपकी किस्मत के द्वार

Update: 2017-09-18 11:22 GMT

सहारनपुर: भक्तों आगामी 21 सितंबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। इन नवरात्रि में यूं तो आप अपने अपने तरीके से देवी की अराधना और साधना करेंगे। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पूरे वर्षभर की साधना के बराबर फल मिलता है। आपको दुर्गा सप्तशती के 13 गुप्त रहस्यों को बताने जा रहे हैं। दुर्गा सप्तशती के प्रत्येक अध्याय का अपना विशेष महत्व है। मसलन यदि आप पहले अध्याय का पाठ करेंगे, तो आपको क्या फल मिलेगा और आपकी कौन सी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें: महालया के साथ नवरात्रि की शुरुआत, जानिए पूर्वजों की विदाई के आखिरी दिन क्या करें?

Newstrack.com आपके लिए आज से एक सीरीज शुरू करने जा रहा है। दुर्गा सप्तशती को लेकर यह सीरीज आपको निसंदेह लाभ पहुंचाएगी। श्री बालाजी धाम सहारनपुर के संस्थापक गुरू श्री अतुल जोशी जी महाराज Newstrack के पाठकों को विशेष रूप से बताएंगे कि दुर्गा सप्तशती के कौन से अध्याय का पाठ करने से आपको क्या लाभ होगा और आपकी कौन सी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें: ‘डोली’ पर इस नवरात्रि आ रही हैं मां दुर्गा, नहीं पड़ेगा अच्छा प्रभाव

इस सीरीज के लिए आप जुड़े रहें Newstrack के साथ

शक्तिशाली से शक्तिशाली शत्रु के शमन के लिए: दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में राजा सुरथ और समाधि की कथा का वर्णन मिलता है। इस अध्याय में सूर्य पुत्र सावर्णि की उत्पत्ति का वर्णन भी मिलता है।

बताया गया है कि राजा सुरथ को किस तरह से उसके दुश्मन परास्त करते हैं और वह अपना राज्य तथा घर बाहर छोडकर जंगल में भ्रमण करते हैं, इस अध्याय का पाठ करने के बाद ही हम दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्यायों में प्रवेश करते हैं।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करते हैं नींबू का इस्तेमाल तो क्या होगा आपके साथ, जानिए और भी बात

वास्तव में यह देवी दुर्गा की कथा का प्रारंभिक अध्याय भले ही हो, लेकिन इस अध्याय का पाठ करने वालों पर देवी की कृपा होती हैं। श्री अतुल जोशी जी महाराज ने बताया कि दुर्गा सप्तशती का यह प्रथम अध्याय मानव की चिंता को दूर करता है तथा शक्तिशाली से शक्तिशाली शत्रु का भय समाप्त हो जाता है।

इस अध्याय को करने के बाद मानव को देवी दुर्गा का कीर्तन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रथम अध्याय को करने से पूर्व दुर्गा कवच भी पढ़ना चाहिए।

Tags:    

Similar News