हाथों की रेखाओं में बहुत कुछ, अब इससे खुलेगा वैवाहिक जीवन का राज

मनुष्य अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी उत्साहित रहता है। अधिकतर लोगों की जिज्ञासा होती है कि विवाह के बाद उसका जीवन कैसा रहेगा।

Update: 2020-12-28 12:21 GMT
। इन महत्वपूर्ण रेखाओं में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, हृदय रेखा, मणिबंध, सूर्य रेखा और विवाह रेखा शामिल है।

लखनऊ: मनुष्य का भूत भविष्य व वर्तमान का हस्तरेखा शास्त्र से आसानी से पता चलता है। हमारी जैसी सोच रहती है। उसी के अनुरूप हाथों की रेखाओं बदलाव होते रहते हैं। सामान्यत: हमारे हाथों की कई छोटी-छोटी रेखाएं बदलती रहती हैं, परंतु कुछ खास रेखाओं में बड़े परिवर्तन नहीं होते हैं। इन महत्वपूर्ण रेखाओं में जीवन रेखा, भाग्य रेखा, हृदय रेखा, मणिबंध, सूर्य रेखा और विवाह रेखा शामिल है। इस माध्यम से व्यक्ति के विवाह के योग और विवाह की स्थिति का पता लगा सकते हैं। मनुष्य अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी उत्साहित रहता है। अधिकतर लोगों की जिज्ञासा होती है कि विवाह के बाद उसका जीवन कैसा रहेगा। जानते हैं हथेली में विवाह रेखा यानी मैरिज लाइन कहां और कैसी होती है।

यहां होती है विवाह रेखा

हाथ की छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका के नीचे बुध पर्वत पर हथेली के बाहर की ओर से आने वाली रेखा को विवाह की रेखा कहते हैं। कुछ लोगों की हथेली में इस स्थान पर एक से अधिक रेखाएं होती हैं।

बदलता है जीवन का अर्थ

*विवाह रेखा कटी नहीं होनी चाहिए, बल्कि समान रूप से स्पष्ट होनी चाहिए। यदि रेखा कटी हो तो उसमें कहीं न कहीं कोई और चिन्ह बन जाता है जिससे जीवन का अर्थ बदल जाता है।विवाह रेखा स्पष्ट और गहराई वाली शुभ मानी जाती है।

यह पढ़ें...2021 में तबाह दुनिया: आएगा ऐसा भयानक बवंडर, जानें ये दावा सच या अफवाह

 

*स्पष्ट विवाह रेखा वाले व्यक्तियों का वैवाहिक जीवन खूबसूरत होता है। यदि टूटी हुई या अधिक रखाओं के साथ मिली विवाह रेखा होती है तो दाम्पत्य जीवन में परेशानियां लेकर आती है।

इस उम्र् में होती है शादी

*जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा हृदय रेखा के समीप होती है उनकी शादी 20 साल की उम्र के लगभग हो जाती है। यदि ये विवाह रेखा छोटी हो और हृदय रेखा के मध्य में हो तो 22 वर्ष के आस-पास की उम्र में विवाह होने के योग होते हैं। यदि एक से अधिक छोटी-छोटी विवाह रेखाएं हाथ में दिखाई देती हैं तो वे प्रेम संबंधों को दर्शाती हैं।

 

यह पढ़ें...तबाहियों का काउंट डाउन: तैयार रहे पूरी दुनिया, तो 2021 भी कुछ ऐसा ही रहेगा

शादी में धोखा

यदि किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा के प्रारंभ में कोई द्वीप या कोई चिन्ह हो तो ऐसे व्यक्ति की शादी में धोखा होना स्वाभाविक है। किसी के हाथ की विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो ऐसे व्यक्ति के लिए विवाह शुभ नहीं माना जाता है बल्कि खतरे की घंटी होता है।

 

समृद्ध और संपन्न परिवार में विवाह

किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा सूर्य रेखा तक होती है तो ऐसे व्यक्ति का विवाह किसी समृद्ध और संपन्न परिवार में होता है। जबकि बुध पर्वत से आने वाली कोई रेखा विवाह रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Tags:    

Similar News