Raksha Bandhan 2024 Date: इस साल रक्षा बंधन को लेकर नहीं होगा कोई कन्फ्यूजन, जानिए तारीख और राखी बांधने का समय

Raksha Bandhan 2024 Date: नया साल आने वाला है तो लोगों में इस साल को और आने वाले पर्व त्योहार को लेकर जिज्ञासा है कब कौन से त्योहार होंगे तो चलिए जानते हैं 2024 में रक्षा बंधन कब पड़ेगा...

Update: 2024-04-29 04:52 GMT

Raksha Bandhan 2024 Date: रक्षा बंधन कब है? बहन-भाई के अटूट प्रेम का प्रतीक है रक्षा बंधन। इस दिन का बहनों को सालभर इंतजार रहता है।इस साल यह पर्व 2024 में 19 अगस्त को पड़ेगा। बहनों को इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लेता है वहीं बहन भाई के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती है। रक्षाबंधन को राखी भी कहते हैं।

धार्मिक मान्यतानुसार रक्षा बंधन का त्योहार पौराणिक काल से चला आ रहा है। भविष्यपुराण के अनुसार शचि ने इंद्र को रक्षा सूत बांधा, जिसके बाद असुरों पर इंद्र की विजय हुई थी। उसी तरह एक कथा के अनुसार मां लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी तो महाभारत काल में द्रौपदी कृष्ण को राखी बांधी थी।

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त

हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन 2024 में  19 अगस्त दिन सोमवार को पड़ रही है, पंचांग के मुताबिक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त ,2024 में 19 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 1.34 मिनट से रात 9 .7 मिनट तक करीब 7 घंटे रहेगा। रक्षा बन्धन का प्रदोष काल का मुहूर्त 19 अगस्त दिन सोमवार शाम 6. 56 मिनट से रात 9 .7 मिनट तक करीब 2 घंटे तक रहेगा।

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 19 अगस्त को सुबह 03:05 AM

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का समापन- 19 अगस्त को Aug 19 11:55 PM तक

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त- सुबह 09.28 मिनट से रात में 09 .14 मिनट

रक्षा बंधन की समय अवधि- 7

रक्षा बंधन के दिन प्रदोष काल- शाम 6. 56 मिनट से रात 9 .7 मिनट

अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM से 12:55 PM

अमृत काल - 08:24 PM से09:50 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM से 05:20 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Aug 19 06:08 AM से Aug 19 08:10 AM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:07 PM

गोधूलि बेला- 06:23 PM से 06:47 PM

निशिता काल-11:41 PM से 12:25 AM, 20 अगस्त

रक्षा बंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ सौभाग्य योग भी लगेगा। भद्रा काल को छोड़ कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय रहेगा।

राखी बांधते समय ये मंत्र बोलें-

ॐ एन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबली

तेन त्वा मनुबधनानि रक्षे माचल माचल।।

Tags:    

Similar News