Raksha Bandhan Bhadra Kaal: क्या इस बार है रक्षा बंधन पर भद्रा का साया, जानिए कब से कब तक है भद्राकाल

Raksha Bandhan Bhadra Kaal: इस बार रक्षा बंधन कब है और राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त और भद्राकाल कब से कब तक है...

Update: 2024-07-31 11:23 GMT

Raksha Bandhan Par Bhadra Kab Se Kab Tak

Raksha Bandhan Par Bhadra Kab Se Kab Tak: इस साल यह पर्व 2024 में 19 अगस्त को पड़ेगा। बहनों को इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां भाई रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा का संकल्प लेता है वहीं बहन भाई के सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करती है। रक्षाबंधन को राखी भी कहते हैं।

रक्षाबंधन  हर साल की तरह इस साल भी भद्रा इस त्‍योहार में  है। रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा और बहनें कई घंटों तक अपने भाई को राखी नहीं बांध पाएंगी।  इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा 19 अगस्‍त को है। इस साल रक्षाबंधन के दिन सावन के आखिरी सोमवार का भी शुभ योग बना है। इस बार रक्षा बंधन की तिथि कब से कब तक रहेगी और भद्रा का साया कितने घंटे रहेगा।

रक्षाबंधन पर भद्रा कब से कब तक रहेगी

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 19 अगस्त को सुबह 03:05 AM

रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का समापन- 19 अगस्त को Aug 19 11:55 PM तक

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त- सुबह 09.28 मिनट से रात में 09 .14 मिनट

रक्षा बंधन की समय अवधि- 7

रक्षा बंधन के दिन प्रदोष काल- शाम 6. 56 मिनट से रात 9 .7 मिनट

अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM से 12:55 PM

अमृत काल - 08:24 PM से09:50 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM से 05:20 AM

सर्वार्थसिद्धि योग - Aug 19 06:08 AM से Aug 19 08:10 AM

विजय मुहूर्त- 02:14 PM से 03:07 PM

गोधूलि बेला- 06:23 PM से 06:47 PM

निशिता काल-11:41 PM से 12:25 AM, 20 अगस्त

रक्षाबंधन  भद्रा काल 

रक्षा बंधन के दिन  भद्रा काल को छोड़ कर राखी बांधने के लिए पूरा 12 घंटे का समय रहेगा।

रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को होता है और श्रावण पूर्णिमा इस बार 19 अगस्‍त को सुबह 2 . 5 मिनट से शुरू होकर रात को 11 .56 मिनट पर समाप्‍त होगी। इसलिए उदया तिथि रक्षाबंधन का 19 अगस्‍त को मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन के दिन इस साल भद्रा काल सुबह 5 .53 मिनट से दोपहर 1 .31 मिनट तक रहेगा।इस साल भद्रा का वास पाताल लोक में होगा, इसलिए यह बहुत अशुभ नहीं मानी जाएगी। जब भद्रा का वास पाताल या फिर स्‍वर्ग लोक में होता है तो यह धरतीवासियों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचाती है। भाई-बहनों को सलाह है कि भद्रा काल बीत जाने के बाद ही रक्षाबंधन का पर्व मनाना उत्‍तम होगा।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर में 1 .32 मिनट से लेकर रात को 9 . 8 मिनट तक रहेगा। कुल 7 घंटे 38 मिनट का समय राखी बांधने के लिए मिलेगा।

रक्षाबंधन पर इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग का भी शुभ संयोग बना है। इस शुभ में राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्‍ते में प्‍यार बढ़ता है और साथ ही दोनों के घर में सुख समृ‍द्धि आती है।

Tags:    

Similar News