शनिदेव की क्रूर दृष्टि का नहीं होंगे शिकार, आज ही करें इन मंत्रों का ऐसे जाप

शनिदोष से मुक्ति के लिए मूल नक्षत्रयुक्त शनिवार से आरंभ करके सात शनिवार तक शनिदेव की पूजा करने के साथ साथ व्रत रखना चाहिए। शनिदेव को 9 ग्रहों के समूह में सबसे क्रूर मानते हैं।

Update: 2020-12-05 02:38 GMT
इन विशेष मंत्रों के जाप से यश, सुख, समृद्धि, कीर्ति, पराक्रम, वैभव, सफलता और अपार धन-धान्य के साथ प्रगति के द्वार खुलते हैं।

लखनऊ: धर्मानुसार शनिवार शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव का खास तरह से पूजा करने पर व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते है। वहीं जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चलती है वह भी खत्म हो जाती है। शनिदोष से मुक्ति के लिए मूल नक्षत्रयुक्त शनिवार से आरंभ करके सात शनिवार तक शनिदेव की पूजा करने के साथ साथ व्रत रखना चाहिए। शनिदेव को 9 ग्रहों के समूह में सबसे क्रूर मानते हैं।

धन-धान्य से परिपूर्ण कर देते हैं...

कहा जाता है कि अगर शनिदेव किसी पर मेहरबान हो तो वो उस व्यक्ति को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव एक ही राशि में करीब 30 दिन तक रहते हैं। ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। शनिवार को पूजा करते समय मंत्रों का जाप भी किया जाता है। शनिदेव के कुछ मंत्रों हैं इन विशेष मंत्रों के जाप से यश, सुख, समृद्धि, कीर्ति, पराक्रम, वैभव, सफलता और अपार धन-धान्य के साथ प्रगति के द्वार खुलते हैं। यदि किसी भी मंत्र की कम से कम 1 माला (108) बार इसका जाप करें।

 

बीज मंत्र-

 

ॐ शं शनैश्चराय नम:

यह पढ़ें...शुक्र का गोचर: इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

 

शनि का वेदोक्त मंत्र-

 

ॐ शमाग्निभि: करच्छन्न: स्तपंत सूर्य शंवातोवा त्वरपा अपास्निधा:

 

श्री शनि व्यासवि‍रचित मंत्र-

 

ॐ नीलांजन समाभासम्। रविपुत्रम यमाग्रजम्।

छाया मार्तण्डसंभूतम। तम् नमामि शनैश्चरम्।।

 

शनिचर पुराणोक्त मंत्र-

 

सूर्यपुत्रो दीर्घेदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय: द

मंदचार प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:

 

 

यह पढ़ें...राशिफल 5 दिसंबर: कुंभ राशि वाले प्यार में खाएंगे धोखा, जानें बाकी राशियों का हाल

 

 

शनि स्तोत्र-

 

नमस्ते कोणसंस्‍थाचं पिंगलाय नमो एक स्तुते

नमस्ते बभ्रूरूपाय कृष्णाय च नमो ए स्तुत

नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकाय च

नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो

नमस्ते मंदसज्ञाय शनैश्चर नमो ए स्तुते

प्रसाद कुरू देवेश दिनस्य प्रणतस्य च

कोषस्थह्म पिंगलो बभ्रूकृष्णौ रौदोए न्तको यम:

सौरी शनैश्चरो मंद: पिप्लदेन संस्तुत:

एतानि दश नामामी प्रातरुत्थाय ए पठेत्

शनैश्चरकृता पीडा न कदचित् भविष्यति

तंत्रोक्त मंत्र-

 

ॐ प्रां. प्रीं. प्रौ. स: शनैश्चराय नम:।

 

इन बातों का रखें ध्यान

शनि देव की पूजा शनि की मूर्ति के समक्ष न करें। शनि के उसी मंदिर में पूजा आराधना करनी चाहिए जहां वह शिला के रूप में हों। प्रतीक रूप में शमी के या पीपल के वृक्ष की आराधना करनी चाहिए। शनि देव के समक्ष दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ है, परन्तु तेल उड़ेल कर बर्बाद नहीं करना चाहिए। जो लोग भी शनि देव की पूजा करना चाहते हैं , उनको अपना आचरण और व्यवहार अच्छा रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News