×

राशिफल 5 दिसंबर: कुंभ राशि वाले प्यार में खाएंगे धोखा, जानें बाकी राशियों का हाल

आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक का परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी के साथ विवाद होगा, इससे परिवार में क्लेश का माहौल बनेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 Dec 2020 2:05 AM GMT
राशिफल 5 दिसंबर: कुंभ राशि वाले प्यार में खाएंगे धोखा, जानें बाकी राशियों का हाल
X
बिजनेस में लाभ  मिलेगा। आजीविका के साधनों  में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए आज बढ़िया है।

लखनऊ-माह , दिन- शनिवार, नक्षत्र-पुष्य , सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-कृष्ण, तिथि- पंचमी, राहुकाल- सुबह 09 .09 से 10.29 तक। आज जातक वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और हनुमान जी की आराधना करें सेहत अच्छी रहेगी और समृद्धि बनी रहेगी। नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा शनिवार 12 राशियों का हाल

मेष से वृष तक

मेष आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद होगी। परिवार के सदस्यों के लिए खरीददारी करेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। सास-बहू में अनबन होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी। पढ़ाई में विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। कला की ओर रुझान से भविष्य में लाभ होगा। नौकरी में सामान्य और बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है।

वृष आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक को नौकरी में काम का दबाव बनेगा। लेकिन इस दबाव का आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों की नजर में छवि सुधरेगी। बिजनेस में धीमी गति, किसी खास दोस्त की वजह से रफ्तार पकड़ लेगी। पढाई में सामान्य रहने वाला है। बच्चों को किसी के भी साथ बाहर ना भेजे।

मिथुन से कर्क तक...

मिथुन आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक के ग्रहों की स्थिति खुशियां देने वाली है। नौकरी में लाभ होगा। अप्रत्याशित धन लाभ होने से जातक में उर्जा का संचार होगा। बिजनेस में नई योजनाओं फलीत होगी।सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। बच्चों की कलात्मक चीजों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक घर में मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। इससे खर्च बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। साथ ही नवविवाहित जातक का ससुराल में आना होगा। नए माहौल में खुद के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में शत्रुओं की नजर रहेगी। किसी खास दोस्त से रिश्ता टूटेगा, इससे तनाव होगा और इसका सेहत पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें....शुक्र का गोचर: इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

rashifal sign file

सिंह से कन्या तक...

सिंह आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आंख-कान की समस्या होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव किसी तीसरे की वजह से होगा। रिश्तों को कितना भी बचाने की कोशिश करेंगे, वो टूटेंगे। परिवार व जीवनसाथी से सवांद कम करें तो बढ़िया रहेगा। पिता की संपत्ति में लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से नुकसान होगा।

कन्या आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक को पढ़ाई के मामले में सफलता मिलेगी। इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी होगी। नौकरी में सामान्य रहेगा। बिजनेस में उथल-पुथल बना रहेगा। जातक खुद के सेहत से परेशान रहेंगे। साथ ही मां की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएंगे। कानूनी कामों के लिए दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। बच्चों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक परिवार और समाज में बेहतर तालमेल बिठाकर रखेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोंक झोंक होगी। प्रेम संबंधों में साथी से संबंध प्रगाढ़ होगा। नौकरी में उन्नति के चांसेज हैं। ऑफिस में सहयोगी आपसे जलन करेंगे। सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है। बिजनेस में विस्तार होगा। विदेश में भी आपके काम की सराहना होगी।

वृश्चिक आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक गुप्त रोग से परेशान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से आज मुश्किलों से भरा रहेगा। ससुराल जाने की योजना बन सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए आज बढ़िया है।

यह भी पढ़ें....OMG: इस राशि की लड़कियां पति पर करती हैं राज, लड़के शादी से पहले रहें सावधान

rashi file

धनु से मकर तक..

धनु आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक लंबी यात्रा कर सकते हैं। बिजनेस व नौकरी के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक का परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी के साथ विवाद होगा, इससे परिवार में क्लेश का माहौल बनेगा। भाई और मां से संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी के नए व बेहतरीन अवसर मिलेंगे। बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचें। जिन जातकों के जीवन में प्यार नहीं है, उनके लिए कोई आएगा।

कुंभ से मीन तक...

कुंभ आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक को पैसों की कमी का अहसास होगा। इसके लिए मेहनत करेंगे, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। बिजनेस शुरू करने के लिए आज बेहतर है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत बढ़िया नहीं है।

मीन आज 5 दिसंबर को इस राशि के जातक जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दान देंगे। इससे ईश्वरीय कृपा बरसेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे या धार्मिक यात्रा करेंगे। किसी को उधार देंगे, लेकिन उसे पाने की उम्मीद छोड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। कहीं से अप्रत्याशित धन मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story