14 फरवरी तक शनि अस्त: इन 2 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें किसका होगा बुरा हाल

साल 2021 में शनिदेव मकर राशि में ही रहेंगे, लेकिन इसी राशि में सीधी और उल्टी चाल चलेंगे। शनि 23 मई 2021 को मकर राशि में व्रकी होकर 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी हो जाएंगे। 

Update: 2021-01-16 03:24 GMT
बिना किसी चिंता के पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहें। शनि देव आपकी मेहनत के साथ न्याय ही करेंगे।

लखनऊ : न्याय के देवता ग्रह शनिदेव साल 2021 में पूरे साल मकर राशि में ही रहेंगे। वहीं 22 जनवरी को यह नक्षत्र परिवर्तन कर विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालेंगे। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले शनिदेव जनवरी से 14 फरवरी तक मकर राशि में ही अस्त हो गए हैं।

ब्रह्मांड और ज्योतिष में शनि का अस्त होना बहुत ही महत्वपूर्ण घटना है। ऐसा कहा जाता है कि शनि की जिन राशियों पर शनि के अच्छे प्रभाव नहीं पड़ रहे, उनके लिए शनि के प्रभाव कम हो जाएंगे। एक तरह से इसे शुभ माना जाता है।

शनि से रहें सावधान

ज्योतिष की मानें तो साल 2021 में शनिदेव मकर राशि में ही रहेंगे, लेकिन इसी राशि में सीधी और उल्टी चाल चलेंगे। शनि 23 मई 2021 को मकर राशि में व्रकी होकर 11 अक्टूबर 2021 को मार्गी हो जाएंगे। सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए शनि का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इस दौरान जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें सावधान रहने की ज्यादा जरूरत है।

यह पढ़ें...Tourist Places : कड़कड़ाती ठंड में बनाएं इन जगहों का प्लान, लें गर्माहट का अहसास

मेष इस राशि के जातक रुपया-पैसा उधार देने से बचें। मेहनत से किए गए कार्यों में ही सफलता मिलने की संभावना है। सूर्य मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

वृषभ शनि के अस्त होने की वजह से वृषभ राशि के जातक थोड़ी घबराहट महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करते रहें और ओम नम: शिवाय का माला जाप जरूर करें।

 

मिथुन से तुला तक किसकी चमकेगी किस्मत

मिथुन मिथुन राशि वालों को वाणि पर विशेष रूप से नियंत्रण रखना होगा। ईमानदारी से किए गए कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। शनिवार को कम से कम 5 गरीबों को हरे रंग के फल दान करना न भूलें।

कर्क कर्क राशि के जातक अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा शनि के अस्त होने से उन्हें कोई खास समस्या नहीं होने वाली है।

सिंह सिंह राशि वालों के लिए यह समय अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का है। यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है। रविवार के दिन कम से कम 5 गरीबों को भोजन कराएं।

कन्या कन्या राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद अवश्य चढ़ाएं।

तुला तुला राशि के जातक बिना किसी चिंता के पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहें। शनि देव आपकी मेहनत के साथ न्याय ही करेंगे।

 

यह पढ़ें...16 जनवरी: शतभिषा नक्षत्र में ये 2 राशियां रहें सावधान, जानें बाकी का राशिफल

 

वृश्चिक से मीन तक किसके लिए रहे शुभफलदायी

 

वृश्चिक वृश्चिक राशि वालों के लिए अस्त शनि बेहद शुभ माने जा रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से आपको दोगुना लाभ होगा।

धनु धनु राशि में शनि की साढ़े साती चल रही है। मगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो दिक्कतें कम हो सकती हैं। प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से सुंदर कांड का पाठ करें।

मकर शनि के अस्त होने से आपके काम की गति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, लेकिन वो निरंतर चलता रहेगा। ईमानदारी और कड़ी मेहनत से काम करने पर परिणाम अच्छे रहेंगे। हर शनिवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें ।

कुंभ- कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती है। भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। शनिवार के दिन गरीबों में ऐसी सामग्री का दान करें जो चावल से बनी हो। आपकी धन समस्याओं का निपटारा हो जाएगा।

मीन मीन राशि के जातक धैर्य खोने से बचें। बड़े-बुजुर्गों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। हर रोज हनुमान चालीसा और एक माला गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहेगा ।

 

इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष में शनि का अस्त होना अच्छा माना जाता है। वहीं गुरु का अस्त होना अच्छा नहीं माना जाता है। गुरु के अस्त होने से विवाह आदि कार्य नहीं किए जाते हैं। शनि के अस्त होने से विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। शनि का अस्त होना सिंह और वृश्चिक राशि के लिए बहुत उत्तम रहेगा। शनि के अस्त होने से इन राशि के लोगों पर सफलता तो मिलेगी ही साथ ही उनके सभी बिगड़े काम भी बन जाएगें। शनि का प्रभाव कम होगा। इन दोनों राशियों को आय के साधन बढ़ेंगे और उनको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नौकरी, परीक्षा में सफल होने के खास योग बन रह हैं।

Tags:    

Similar News