×

16 जनवरी: शतभिषा नक्षत्र में ये 2 राशियां रहें सावधान, जानें बाकी का राशिफल

विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक व कार्यस्थल पर षडयंत्रों से बचें, नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्त हर मुश्किल में साथ देंगे।

suman
Published on: 16 Jan 2021 1:57 AM GMT
16 जनवरी: शतभिषा नक्षत्र में ये 2 राशियां रहें सावधान, जानें बाकी का राशिफल
X
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर: शनिवार के दिन शनिदेव की आराधना करें। आज की तिथि -तृतीया,नक्षत्र-शतभिषा, पक्ष – शुक्ल योग–व्यातिप्ता, वार-शनिवार,सूर्योदय – 07:14, सूर्यास्त – 18:00, राहु काल – 09:53 − 11:12 तक। 16 जनवरी कि जातक के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए शनिवार।

मेष से कर्क तक...

मेष 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक नौकरीपेशा है तो अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का साथ अच्छे व प्रगाढ़ संबंध रहेंगे। जातक मन की चंचलता पर संयम रखें नहीं तो नुकसान होगा। आज विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। संतान की सेहत चिंता का कारण बनेगी।

वृष 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य सुख सामान्य रहेगा किन्तु थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। निवेश करें लाभ होगा। पति का ख्याल रखें। परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे।

मिथुन 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक पर कोई झूठा आरोप लगा सकता हैं, सावधान रहें। किसी महिला के सहयोग से बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुला रह सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बात का मान परिवार में रखा जाएगा। बच्चों की पंसद नापसंद का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के जीवन में समृद्धि आएंगी।

कर्क 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत व शुगर को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। बच्चे का ख्याल रखें।

rashi file pics

यह भी पढ़ें....महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 19 लाख 84 हजार मामले, 50 हजार 336 लोगों की मौत

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के लिए नौकरी में सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। जातक को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, दोस्त जातक की मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम की इच्छा जगेगी।

कन्या 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के लिए दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। जातक क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य है। परिश्रम करना पड़ेगा। बिजनेस व नौकरी में सतर्क रहे। दोस्तों पर विश्वास ना करें।

तुला 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के वैवाहिक जीवन में रोमांच नहीं रहेगा। प्यार करने वालों के लिए तो अलगाव व विवादों से भरा दिन है। जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। सावधान रहें। आज का दिन जातक के लिए संघर्ष का समय शुरू कर रहा है। नौकरी में प्रमोशन होते-होते रह जाएगा। बच्चों का चोट लग सकती है। किसी के यहां दावत में जाना होगा। खान-पान पर संयम रखें।

वृश्चिक 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग प्यार में वो साथी पर शक करने से बचें।

rashi

यह भी पढ़ें.....दिल्ली में ये सभी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट उड़ाने पर रोक, सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट

धनु से मीन तक...

धनु 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के लिए बिजनेस की दृष्टि से बढिया है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है है। कुछ जातक को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।विवाह योग भी है। तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाएंगे। किसी यात्रा पर खास दोस्त के साथ जाएंगे।

मकर 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के मान -सम्मान के साथ पद -प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी से धनार्जन करेंगे। अविवाहितों के विवाह का पूर्ण योग हैं। सेहत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वाहन सोच-समझकर चलाएं।

कुंभ 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक अपने व्यवसायिक क्षेत्र में विशेष कामयाबी हासिल कर सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक व कार्यस्थल पर षडयंत्रों से बचें, नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्त हर मुश्किल में साथ देंगे। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। कला के क्षेत्र में है तो प्रसिद्धि मिलेगी।

मीन 16 जनवरी शनिवार का दिन जातक के लिए लाभ का पूर्ण योग बना रहा हैं । किन्तु धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी के प्रति रवैया ठीक रखें। विवाद से बचें। किसी और की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा।

suman

suman

Next Story