Shanivar Ke Upay In Hindi : पितृदोष या मुकदमेबाजी से है परेशान तो शनिवार को करें ये काम, हर प्रकोप का शनिदेव करें समाधान

Shanivar Ke Upay In Hindi : शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा आराधना से हर दोष से मुक्ति मिलती है। शनिदेव की कृपा ऐसे लोगों पर बनी रहती है। जानते है शनिवार के दिन के उपाय...

Update: 2023-03-25 06:51 GMT
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Shanivar Ke Upay In Hindi :

शनि देव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। यही वजह है कि जब किसी जातक की कुंडली में ढैय्या या साढ़ेसाती आती है तब इस प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए बहुत से उपाय करने पड़ते हैं। ऐसा नहीं करने पर शनि के प्रकोप से बचना मुश्किल होता है। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी किसी न किसी विशेष देवता को समर्पित है। इसी में शनिवार शनिदेव को समर्पित है...

घर में अचानक सीलन आना शनि ग्रह के बुरे प्रकोप का संकेतक है। ऐसी स्थिति में यह समझना चाहिए कि शनि की स्थिति ठीक नहीं है। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कर्ज, मुकदमेंबाजी में अनावश्यक धन और समय खर्च होगा। तो इन उपायों से निदान पाना चाहिए।

शनिवार शनिदेव को समर्पित

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा और उपाय करना विशेष फलदायी माना गया है। साथ ही साथ कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें शनिवार को देखना बेहद शुभ माना गया है।

शनिवार को दिखें भिखारी तो...

ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों को दिखने से शनिदेव की विशेष कृपा बनती है। मान्यताओं के अनुसार यदि शनिवार की सुबह कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति दरवाजे पर आ जाए तो यह बहुत शुभ संकेत है। ध्यान रहे कि यदि इन्हें डांटकर भगा देंगे तो शनि के प्रकोप से कभी नहीं बच पाएंगे। साथ ही आने वाले समय में शनिदेव का प्रकोप आपके ऊपर बरसने वाला है।

शनिवार को सफाई कर्मी को दे ये चीजें

शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी नजर आ जाए या किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो इसे भी बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। उन्हें एक काल कपड़ा या कुछ रुपए अवश्य दें। यह इस बात का संकेत है कि जिस काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं वह अवश्य फलित होने वाला है।

काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन घर से बाहर निकलते हुए अगर काला कुत्ता नजर आ जाए तो समझ लीजिए कार्य को सिद्ध करने में शनिदेव सहायता करेंगे। इस स्थिति में काले कुत्ते को घी लगी रोटी जरूर खिलाना चाहिए।

शनिवार को पीपल में कच्चा दुध चढ़ाएँ

शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे कच्चा दूध चढ़ाने से सभी ग्रह शांत होते है। राहु-केतु, शनि और पितृ दोष इससे दूर हो जाता है। ग्रह नक्षत्रों की दिशा और दशा व्यक्ति के जीवन बहुत मायने रखती हैं। अगर ग्रहों की दशा बेहतर हो तो इंसान जीवन में बहुत विकास करता है लेकिन ग्रहों की दशा खराब हो तो इंसान के जीवन में दुख और संकट का पहाड़ टूट पड़ता है। इसलिए ग्रहों को सही दिशा और दशा देने के लिए उनके प्रभाव को कम या ज्यादा करने के लिए पूजा जरूर करनी चाहिए। शनिवार को भी पीपल के पेड़ में कच्चा दूध चढ़ाने के पीछे भी कुछ ऐसा ही है। शास्त्र में शनिवार को हनुमान का दिन माना जाता है। लेकिन इस दिन कई अन्य ग्रहों को शांत करने का भी दिन होता है। इसके लिए ही पीपल के पेड़ का सहारा लिया जाता है। ऐसा माना जाता है की शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे कच्चा दूध चढ़ाने से काफी लाभ मिलता हैं।

शनिवार को पितृदोष से ऐसे करें उपाय

शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद कच्चा दूध चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद सूर्य, शंकर और पीपल इन तीनों की विधिवत पूजाकरें। जो जल चढ़ाया है उसे अपने आंखों पर लगाएं और 'पितृ देवाय नम:' का जाप करें। ये जाप चार बार करने से राहु, केतु, शनि व पितृ दोष का नाश होता है।

शनिवार के दिन हनुमान चालिसा और शनि चालिसा भी जरूर पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही के लिए उनके मंदिर में हर शनिवार सरसों के तेल का दीपक जलाएं। याद रखें शनिदेव की प्रतिमा या तस्वीर घर में न रखें। उनकी पूजा आप मन में स्मरण कर करें या मंदिर में करें।

शनि के लिए घर में रौशनी की व्यवस्थआ

घर में पर्याप्त सूर्य की रोशनी की व्यवस्था करें। घर की महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। प्रतिदिन सुबह और संध्या में पूजा स्थल पर दीपक जलाएं। चीटियों को भोजन दें। घर में बड़े-बुजुर्ग का सम्मान करें।

शनिवार को बनाएं मीठा

घर में जहां भी चीटियाँ दिखाई दें वहां थोडा सा आटा डाल दें। हर शनिवार यह मंगलवार को घर में सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शनिवार के दिन घर में मीठी चीज़ का भोग हनुमान जी को लगाएं।

Tags:    

Similar News