Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को लगाएं इन चीज़ों का भोग, साढ़ेसाती से मिलेगी राहत, भगवान शनिदेव की होगी कृपा

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव (Lord Shanidev) और बजरंग बली (Lord Bajranbali) की पूजा करें।इस दिन कुछ विशेष चीज का भोग लगाने भगवान शनिदेव की कृपा होती है और साढ़ेसाती से राहत मिलती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-02-04 01:51 GMT

Shanivar Ke Upay (Image: Social Media)

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनिदेव (Lord Shanidev) और बजरंग बली (Lord Bajranbali) की पूजा करें। भगवान शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। दरअसल हर कोई चाहता है कि उनकी क्रूर दृष्ट ना पड़े। ऐसे में कुछ लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इस दिन कुछ विशेष चीज का भोग लगाने भगवान शनिदेव की कृपा होती है और साढ़ेसाती से राहत मिलती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि भगवान शनिदेव की पूजा करते समय कौन सी चीज का भोग लगाएं:

शनिवार को लगाएं भगवान शनिदेव को इन चीज़ों का भोग (Offer these things to Lord ShaniDev on Saturday) 

तिल, गुड़ या खिचड़ी का लगाएं भोग

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तिल, गुड़ या खिचड़ी का भोग लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।

इन चीज़ों का भी लगाएं भोग

भगवान शनि देव का पूजन करने के बाद पलाश या केले के पत्ते पर लगावें। वैसे तो भगवान शनि देव महाराज को काली वस्तुएं पसंद होती है, जैसे काले तिल, उड़द की दाल आदि, इन चीज़ों का भोग तो उन्हें लगाया ही जाता है, पर शायद ये कम ही लोग जानते होंगे की इन्हें सबसे ज्यादा अगर कोई चीज पसंद है तो वे है मीठी पूड़ी और काले उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का भोग।

Lord ShaniDev

इसलिए इस भोग से भगवान शनि देव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। अगर कोई भक्त भगवान शनि देव को शीघ्र प्रसन्न् करना चाहते है और अपने जीवन की सभी समस्याओं से छूटकारा पाना चाहते हैं तो वह भगवान शनिदेव को शनि जयंती या शनि अमावस्या के दिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम को 6 से 7 बजे के बीच मीठी पूड़ी या काले उड़द की दाल की खिचड़ी का भोग जरूर लगायें। ऐसा करने से भगवान शनि देव प्रसन्न होकर व्यक्ति की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा-अंतर्दशा को कम या खत्म कर देते हैं। साथ ही भगवान शनिदेव अनेक मनोकामनाएं भी पूरी कर देते हैं। इसलिए इन उपायों को जरूर करें और भगवान शनिदेव को इन चीज़ों का भोग भगवान शनिदेव को लगाने से सभी देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं।



Tags:    

Similar News