Shukravar Ke Upay: मिलेगा नाम, बनेंगे बिगड़े काम, खुशहाली के लिए करें शुक्रवार को ये उपाय

Update: 2023-03-16 10:40 GMT
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Shukravar Ke Upay : शुक्रवार के उपाय

सप्ताह में सात दिन होते हैं और सभी दिन हिंदू धर्म के अनुसार किसी न किसी देवी-देवता क लिए जाना जाता है उनको पूजा जाता है। इसी तरह शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। मां लक्ष्मी अपनी अर्चना से जितना प्रसन्न होती है। ऐसे ही शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करने से वह अति प्रसन्न होती हैं। ऐसे ही शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से घर से बुरी बला टल जाती है। साथ ही व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनते हैं। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के नाम कुछ उपाय करने से धन वर्षा होती है। शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपाय...

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय

  • लक्ष्मी विष्णु भगवान की अर्धांगिनी हैं इसिलए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप भगवान विष्णु की आराधना करें। इसके लिए आप शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें । भगवान विष्णु और लक्ष्मी की एक साथ पूजा से भी लाभ मिलेगा। इस उपाय से आप करोड़पति हो जाएंगे।
  • शुक्रवार के दिन आप कौड़ी वाला उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पीला कपड़ा लें उसमें पांच पीली कौड़ी, केसर, एक चांदी का सिक्का रख लें। अब इसकी पोटली बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इससे दरिद्रता दूर होती हैं और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।
  • शुक्रवार की सुबह उठकर मां लक्ष्मी का पूजन करें। मां लक्ष्मी की स्तुति के साथ उनकी फोटो के सामने दीपक जलाएं और साथ में भगवान विष्णु के नामों का जप भी करें।
  • हीरा, चांदी, चावल, मिसरी, सफेद कपड़ा, दही, सफेद चंदन आदि चीजों का दान करें । इससे शुक्र ग्रह की कृपा बनी रहती है। किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें।
  • शुक्रवार को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान दें। मां वैभवलक्ष्मी का व्रत रखते हुए विवाहित स्त्रियों को शाम को भोजन कराएं।
  • मां लक्ष्मी को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए लाल उन्हें प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने के साथ घर या पूजा स्थल को लाल फूलों से सजा सकते हैं।
  • शुक्रवार के दिन सुबह उठकर माता लक्ष्मी को नमन करें। इसके बाद शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का सूक्त पाठ करें। माता लक्ष्मी को लाल या सफेद रंग का कमल पुष्प अर्पित करें। शुक्रवार के दिन घर से निकलते समय थोड़ा-सा दही खा लें, इस दही में मिश्री-चीनी आदि मिला लें।
  • शुक्रवार के दिन बेडरूम में पक्षी जोड़े या हंस के जोड़े की फोटो लगाएं, इससे पति-पत्नी में कभी झगड़ा नहीं होगा। शुक्रवार के दिन काली चींटियों को आटा या शक्कर खिलाना चाहिए, इससे सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। इससे मनोकामनाएं पूरी होंगी।
  • शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में लोहे के पात्र में जल लेकर, चीनी, घी तथा दूध डालना शुभ होता है। इससे घर में धन लाभ होता है। शुक्रवार को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कना शुभ होता है। इसके साथ ही गुलाल पर दो मुखी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी। दीपक बुझ जाने के बाद इसे बहते जल में बहा दें। शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं। कन्याओं को दान दक्षिमा में पीले वस्त्र दें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

मेहनत जितना करते हैं उतना फल नहीं मिलता है। पैसा आता है पर टिकता नहीं है। आय कम और खर्च ज्यादा हो तो जिंदगी बोझ लगने लगती है। किसी भी चीज और काम में मन नहीं लगता है तो परेशान ना हो, धन से जुड़ी अगर ऐसी ही समस्या किसी के साथ भी हो सकती है। अगर आपके साथ भी होती है, तो शुक्रवार के दिन इन उपाय कर सकते हैं।

Note- उपोरोक्त जानकारी केवल ज्योतिष पर आधारित है जो सूचना के लिए दी जाती है। न्यूजट्रैक डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले ज्योतिषविशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News