×

Budhvar Ke Upay: इस दिन करें विशेष टोटके, हर समस्या को होगा समाधान मिलेगा चमत्कारी लाभ

Budhvar Ke Upay: बुधवार के उपाय: बुध मां दुर्गा और गणेश जी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। इस दिन गणेश जी की कृपा पाने के लिए कुछ काम करना चाहिए । इससे हर इच्छा पूरी होती है और कष्ट का निवारण होता है।

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 14 March 2023 10:13 AM GMT (Updated on: 22 March 2023 6:34 AM GMT)
Budhvar Ke Upay:  इस दिन करें विशेष टोटके, हर समस्या को होगा समाधान मिलेगा चमत्कारी लाभ
X
Budhvar Ke Upay (Photo - Social media)

Budhvar Ke Upay: भगवान गणेश और माता दुर्गा का दिन है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।उनको दुर्वा चढ़ाया जाता है। कहते हैं प्रथम पूज्य शिव-पार्वती नंदन गणेश जी की पूजा से हर इच्छा पूरी होती है।परंतु इसके देवता बुध हैं जो चंद्रमा के पुत्र हैं। बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रोहिणी है। उन्हें विद्वान और अथर्ववेद का ज्ञाता माना जाता है। उनका विवाह वैवस्वत मनु की पुत्री इला से हुआ। बुध को राजकुमार ग्रह भी कहा जाता है। ये सुकुमार है मतलब कि बुधवार की प्रकृति चर और सौम्य मानी गई है। चर का अर्थ चलायमान होता है, जो स्थिर नहीं है। कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं।

बुधवार को करें ये उपाय

बुधवार के दिन यदि विधि​-विधान के साथ सच्चे मन से भगवान गणेश जी का पूजन किया जाए तो जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यदि आप अपने जीवन में धन संबंधी समेत किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो बुधवार के दिन यह विशेष उपाय जरूर अपनाएं।

  • बुधवार के दिन गणेश जी के साथ दुर्गा माता की भक्ति करें। गणेश जी को दुर्वा चढ़ाने से अच्छा रहता है।

  • बुधवार को बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। साबुत हरे मूंग का दान करें और झूठ ना बोलें।

  • बुधवार के दिन तुलसी का पत्ता धोकर खाना अच्छा होता है। कहीं बाहर जा रहे है तो अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें। बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें।

  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जाप बुधवार के दिन करना बेहद शुभकारी होता है। इगणेश मंत्र या दुर्गा मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
  • हर बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाने जीवन में कभी परेशानियां नहीं आती है और गणेश जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। मनोकामना की पूर्ति के लिए बुधवार के दिन आप गणेश जी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा जब तक करें तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो जाए।

  • बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। यदि बुध कमजोर है तो अपने पास हमेशा हरे रंग का रुमाल रखें।बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें।
  • बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या घास खिलाने से रुके हुए काम गतिशील हो जाते हैं। हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
  • बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • गणेशजी को मोदक यानी लड्डू प्रिय हैं। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को गणेश मंत्र का स्मरण करें-

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

अर्थात भगवान गणेश आप सभी बुद्धियों को देने वाले, बुद्धि को जगाने वाले और देवताओं के भी ईश्वर हैं। आप ही सत्य और नित्य बोधस्वरूप हैं। आपको मैं सदा नमन करता हूं। कम से कम 21 बार इस मंत्र का जप जरुर होना चाहिए।

ग्रह दोष और शत्रुओं से बचाव के लिए-

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

ये भगवान गणेश जी के बारह नाम है। इन नामों का जप उचित स्थान पर बैठकर किया जाए तो यह उत्तम फलदायी है। जब पूरी पूजा विधि हो जाए तो कम से कम 11 बार इन नामों का जप करना शुभ होता है।
कुंडली में बुध यदि शुभ है तो ऐसा व्यक्ति ज्ञानी और चतुर होता है। सोच-समझकर बोलता है। उसकी बातों का असर होता है। ईमानदार और सच्चाई से चलने वाले बुध प्रबल व्यक्ति का रुतबा होता है। सूंघने की शक्ति गजब की होती है। व्यापार और नौकरी में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आती। लोग इसीलिए बुधवार का उपवास करते हैं कि उनकी नौकरी और व्यापार अच्छे से चलता है।

Note- उपोरोक्त जानकारी केवल ज्योतिष पर आधारित है जो सूचना के लिए दी जाती है। न्यूजट्रैक डॉट कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले ज्योतिषविशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story