Shukrawar ke Upay: भूलकर भी शुक्रवार को ना खाएं ये चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Shukrawar ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार को मातारानी का दिन माना जाता है। इस दिन मातारानी के कई रूपों की पूजा की जाती है। मां पार्वती, मां लक्ष्मी, मां संतोषी की पूजा की जाती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-11-10 14:06 GMT
Shukrawar ke upay (Image: Social Media)

Shukrawar ke Upay:हिंदू धर्म में शुक्रवार को मातारानी का दिन माना जाता है।इस दिन मातारानी के कई रूपों की पूजा की जाती है।इस दिन मां पार्वती, मां लक्ष्मी, मां संतोषी की पूजा की विशेष तौर पर की जाती है।मां भवानी की पूजा-व्रत में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।ऐसा कहा जाता है इसदिन कुछ चीजों का सेवन करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है।तो आइए जानते हैं शुक्रवार को कौन सी चीज़ों का सेवन नहीं करें:

शुक्रवार के दिन इन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें:

मीठे से परहेज

दरअसल जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर है वैसे लोगों को शुक्रवार के दिन मिठाई ना खाएं क्योंकि शुक्र ग्रह से शुक्रवार से जुड़ा होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन मिठाइयों का सेवन ना करें।

नमक से दूरी

शुक्रवार को नमक से भी दूरी बनानी चाहिए अगर आपने व्रत रखा है तो इस बात का ध्यान रखें। इसलिए शुक्रवार के दिन नमक के सेवन से दूर रहे।

खट्टी चीज़ों से परहेज

शुक्रवार के दिन खट्टी चीज़ों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल मां संतोषी के व्रत में खट्टी चीज़ों का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए शुक्रवार को खट्टी चीज़ों का सेवन आप भूलकर भी ना करें। इस दिन खट्टी चीज़ों का सेवन करने से मां संतोषी और माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

मांसाहार का सेवन भूलकर भी नहीं

शुक्रवार के दिन मांसाहार का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो शुक्रवार को नॉन वेज का सेवन करने से एकदम बचना चाहिए। इस दिन मांसाहार का सेवन करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

शराब या मदिरा का सेवन ना करें

शराब या मदिरा पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए शराब का सेवन आप बिल्कुल भी ना करें। खासकर शुक्रवार को शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। 

इन बातों का भी रखें ध्यान:

शुक्रवार के दिन किसी भी नारी का अपमान ना करें।

इस दिन किसी के लिए भी मन में गलत विचार ना लाएं।

इस दिन झगड़ा करने से बचें।

शुक्रवार के दिन पूजा पाठ और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Tags:    

Similar News