Solar Eclipse 2020: साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर डाल रहा बहुत बुरा प्रभाव

भारत में इसका सूतक भी लागू नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण, अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणी भाग, साउथ अमेरिका का अधिकांश भाग, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्टिका में दृश्यमान होगा।

Update: 2020-12-10 03:36 GMT
यह सूर्य ग्रहण, अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणी भाग, साउथ अमेरिका का अधिकांश भाग, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्टिका में दृश्यमान होगा।

लखनऊ: साल का अंतिम सूर्यग्रहण 14 दिसंबर की रात को वृश्चिक राशि में होने जा रहा है यहां सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु भी मौजूद रहेंगे यानि वृश्चिक राशि में 5 ग्रहों की मौजूदगी में 14 दिसंबर को वृश्चिक राशि में सूर्यग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2020 तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक में होगा इसलिए इस राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा।

 

नहीं लगेगा सूतक

पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में इसका सूतक भी लागू नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण, अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणी भाग, साउथ अमेरिका का अधिकांश भाग, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्टिका में दृश्यमान होगा।

 

शुभ स्थिति से लाभ

वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को आत्म कारक माना जाता है। यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, पिता, सरकारी नौकरी, नेतृत्व आदि का कारक भी है। मेष में यह उच्च का होता है जबकि सप्तम राशि तुला में यह नीच अवस्था में माना जाता है। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं दिलाती है। वहीं यदि कुंडली में यह कमजोर अवस्था में है तो व्यक्ति को जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है। चंद्रमा, मंगल और गुरु इसके मित्र ग्रह हैं। वहीं शुक्र और शनि इसके शत्रु हैं। बुध के साथ इसका संबंध तटस्थ है

 

यह पढ़ें...10 दिसंबर राशिफल: इन 5 राशि वालों की बदलेगी आज किस्मत, जानें बाकी का हाल

 

 

राशियों पर प्रभाव

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। जिसकी वजह से हमारे जीवन में बदलाव होते हैं।

सेहत प्रतिकूल रहेगा

मेष सूर्य ग्रहण इस राशि में मिलाजुला फल देगा। सेहत कुछ प्रतिकूल रहेगा, अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में प्रभुत्व रहेगा किन्तु, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इस राशि के जातक को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सावधानी से कार्य करना होगा।

 

पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण

वृषभ इस राशि के जातक सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है।

मिथुन इस राशि के जातक को बिजनेस में साझेदारी से घाटा हो सकता है। ऐसे में समझदारी से काम लें।

कर्क इस राशि के जातक को निर्णय लेने में परेशानी होगी। काम में लापरवाही न बरतें। धन पर असर पड़ेगा।

 

ह पढ़ें...उत्पन्ना एकादशी 2020: इस दिन है सबसे पावन व्रत, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

 

मानहानि

सिंह इस राशि के जातक को सामाजिक जीवन में मानहानि हो सकती है। वित्तीय स्थिरता के संबंध में कोई भी कठोर निर्णय लेने बचें।

कन्या इस राशि के जातक सूर्य ग्रहण का पारिवारिक जीवन पर असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला इस राशि के जातक को धन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ग्रहण के प्रभाव से आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

वित्तीय लेनदेन में सावधानी

वृश्चिक इस राशि के जातक के खर्चों में इजाफा हो सकता है। आंखों में विकार हो सकता है।

धनु इस राशि के जातक धन की कमी महसूस करेंगे। इस समय वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें।

मकर इस राशि के जातक सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

यह पढ़ें...वैक्सीन सिर्फ वयस्कों को: बच्चों का टीकाकरण नहीं, करना होगा इंतज़ार, ये है बड़ी वजह

 

 

आमदनी में कमी

कुंभ इस राशि के जातक ग्रहण के चलते इस राशि के लोगों की आमदनी में गिरावट आ सकती है। आय और खर्च में आपको तालमेल बनाने की जरूरत होगी।

मीन इस राशि के जातक इस राशि के लोग कार्यक्षेत्र में असहज महसूस कर सकते हैं। नौकरी से जुड़ी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News