सावन में इस दिन महिलाएं करेंगी ये काम तो नहीं मिलेगी उनके संतान व पति को जीवन में सफलता

सावन का हर दिन महत्वपूर्ण व भगवान शिव को समर्पित है। इसमें किया गया हर सात्विक काम पुण्य दिलाता है। वैसे तो हर दिन इस माह के सौभाग्यवर्धक है। लेकिन बृहस्पतिवार ज्यादा ही महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दिन किए गए काम उम्र बढ़ाने के साथ उम्र घटाने का भी काम करते हैं।

Update: 2019-07-25 06:13 GMT

जयपुर: सावन का हर दिन महत्वपूर्ण व भगवान शिव को समर्पित है। इसमें किया गया हर सात्विक काम पुण्य दिलाता है। वैसे तो हर दिन इस माह के सौभाग्यवर्धक है। लेकिन बृहस्पतिवार के दिन को ज्यादा ही महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दिन किए गए काम उम्र बढ़ाने के साथ उम्र घटाने का भी काम करते हैं।

*सावन में गुरुवार को घर में भारी कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।

*गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मीजी की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही, धन में भी वृद्धि होती है।

सावन में शिव को करेंगे ऐसे प्रसन्न तो सेहत कभी नहीं होगी खराब, बने रहेंगे हरदम हष्ट-पुष्ट व बलवान

* महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में सावन के गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।

*सावन के गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्र कम हो जाता है। गुरुवार को जीव वार भी कहते है मतलब जीवन देने का दिन।

Tags:    

Similar News