12 मार्च:इन 2 राशि वालों को पढ़ाई में मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें।  बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

Update: 2021-03-12 02:26 GMT
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर : माह फाल्गुन कृष्ण पक्ष, विक्रम संवत 2077, चतुर्दशी तिथि 03:02 PM तक उपरांत अमावस्या नक्षत्र शतभिषा, मार्च 12 शुक्रवार को राहु 11:08 AM से 12:36 PM तक है। चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय-06-.40, सूर्यास्त-18.30। जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल।

 

मेष से कर्क तक...

मेष 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक अत्यंत सावधानीपूर्वक रहें। कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार का प्रारंभ न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण मानसिक स्थिति परेशान करेगी। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर संयम जरुरी है। अनैतिक कार्यों और सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। सेहत के मामले में संभलकर रहें। प्रेम में भी अलगाव है।

वृष 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक को प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे,परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी से वाद-विवाद न करें। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मिथुन 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक सावधान रहें, आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।बिजनेस में किसी पर भरोसा न करें। प्यार में धोखा खाएंगे।

कर्क 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक को अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बनेगी। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

 

यह भी पढ़ें...कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, जोरदार धमाके से उड़ी छत, 2 की मौत, 6 घायल

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक के लिए बेहतर रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन के मामले में किस्मत चमकेगा। ये दिन हर दिन से अलग जातक के लिए कई बदलाव लेकर आएगा। जीवन में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। अगर निवेश की सोच रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ के साथ खुशनूमा पल का आनंद उठाएंगे। पढाई करने वालों के लिए परिश्रम से भरा दिन है।

कन्या 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक के लिए नौकरी व बिजनेस में अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। इसका प्रेम संबंधों पर असर पड़ेगा। छात्रों के लिए समय बढ़िया है, सफलता मिलेगा। घर में किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे।

तुला 12 मार्च शुक्रवार के दिन दिन जातक के लिए बढ़िया रहेगा। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। धन बढ़ेगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। ऑफिस में जातक से बॉस खुश रहेंगे। कोई दोस्त मिलने आ सकता है। कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।तेल का दान करें।

वृश्चिक 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में स्थितियां बेहतर बनेगी। मन लगाकर अपना काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। यात्रा पर जाना हो तो उसे आज टाल दें। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन सौ प्रतिशत सफलता वाला है।

 

 

यह भी पढ़ें....अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, सपा प्रमुख के कमांडो ने पत्रकारों को दौड़ाकर पीटा

धनु से मकर तक....

धनु 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक कल्पना का उड़ान भरेंगे। पढ़ाई करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय संबंध के लिए अच्छा दिन है। स्वभाव में संयम व मधुरता बनाए रखें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी के संबंध में अत्यधिक लाभ होगा। रचनात्मकता के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मकर 12मार्च शुक्रवार के दिन जातक के बिजनेस में वृद्धि होगी। कई स्रोतों से धनलाभ का योग है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा। सेहत अच्छा रहेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होंगे। नए कपड़ें की खरीदने के योग हैं।

कुंभ 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक के कार्य की सफलता के लिए शुभ है, अपने काम की वजह से यशस्वी बनेंगे। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोगपूर्वक कार्य संपन्न कर सकेंगे । काम के सम्बंध में धन का व्यय होगा। घर में संतान सुख मिलेगा।

मीन 12 मार्च शुक्रवार के दिन जातक के लिए मिश्र फलदायी रहेगा। आज थकान, गुस्सा व प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल पाएगा। परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। बिजनेस के स्थान में उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव होगा।

Tags:    

Similar News