22 फरवरी: इन राशि वालों को आज हो सकता है नुकसान, जानें अपना राशिफल

जातक को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में जातक को सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। आज जातक लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

Update: 2021-02-22 02:10 GMT
जातक को दु:खद समाचार मिल सकता है। आज आपके सामान की चोरी  हो सकती है। जातक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें

जयपुर : माह- माघ, तिथि- नवमी, नक्षत्र- भरणी., पक्ष-शुक्ल, सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18.26, राहुकाल 11:17 AM – 12:38 PM तक है। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज सोमवार के दिन शिव जी पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

 

मेष से कर्क तक...

 

मेष 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक अपने बुद्धि कौशल से हर कार्य संपन्न करेंगे। बिजनेस में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जातक को सरकारी काम में सहयोग रहेगा। जातक के महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बच्चों का ख्याल रखें। ऊं नम: शिवाय का जाप करें।

वृष 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक का किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।आज जातक ऑफिस में उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें बढ़ सकती हैं।सोमवार का व्रत करें।

मिथुन 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक नई योजना बनाएंगे। जातक के कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक काम करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए बिजनेस के अनुबंध हो सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश में विवेक से कार्य करें। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।सफेद रुमाल रखें।

कर्क 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक शत्रुता बढ़ सकती है। वाणी में नियंत्रण आवश्यक है। कुंआरों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। शारीरिक समस्या हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। आज किसी को पैसे ना दें।

 

यह पढ़ें...वास्तु के ये टिप्स आपको दिलाएंगे सफलता, नौकरी और बिजनेस में होगा नाम

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि व कष्ट संभव है। पुरानी बीमारी परेशानी का सबब बनेगा और खर्च होगा। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना वजह से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शिव के 108 नाम का जप करें।

कन्या 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक के बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बिजनेस के कामकाज से मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अनहोनी की आशंका रहेगी। आराम के साधन व समय पर्याप्त प्राप्त होंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। जातक को कानूनी कामों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बिजनेस लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक आज बड़ों की सलाह लें और लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं को वश में रखें। दिल की बात किसी को नहीं बतलाएं। बाहर ना जाएं और जाएं तो अपना ख्याल रखें।महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

 

यह पढ़ें....शादी में अड़चन, हाथ से निकल रही उम्र तो करें ये सरल उपाय, मिलेगा समाधान

धनु से मीन तक...

धनु 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक को शारीरिक कष्ट हो सकता हैं। घर में सुख सुविधाओं और आराम के साधनों पर खर्च होगा। जातक का साहित्य और लेखन में समय व्यतीत हो सकता है। आज जातक को सफलता मिलेगी।जातक यात्रा मनोरंजक हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

मकर 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक का किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद संभव है। आज क्लेश रहेगा और मन में दुविधा रहेगी। जातक को दु:खद समाचार मिल सकता है। आज आपके सामान की चोरी हो सकती है। जातक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है।सोमवार का व्रत करें।

कुंभ 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस यात्रा लाभ देगी। जातक को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में जातक को सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। आज जातक लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आज जातक ऊं शिवाय नम: का जप करें।

मीन 22 फरवरी दिन सोमवार को जातक को परिवार की चिंता सताएगी। खासकर बच्चों की पढ़ाई संबंधी चिंता रह सकती है। गलत नियत वाले लोगों से सावधान रहें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में सौदा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। जातक जल्दबाजी न करें।आज जातक सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें।

Tags:    

Similar News