राशिफल 20 मई: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन राशियों को मिलेगा लाभ

माह- ज्येष्ठ, दिन- बुधवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-अश्विनी ,सूर्योदय-05.44 , सूर्यास्त-19.05, राहुकाल- 12.23-14.02, कैसा रहेग 12 राशियों के लिए बुधवार जानिए...

Update: 2020-05-20 02:03 GMT

जयपुर माह- ज्येष्ठ, दिन- बुधवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-अश्विनी ,सूर्योदय-05.44 , सूर्यास्त-19.05, राहुकाल- 12.23-14.02, कैसा रहेग 12 राशियों के लिए बुधवार जानिए...

मेष 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए बिजनेस काफी अच्छा रहेगा। आज अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम के लिए भी आज का दिन बेहतर है।

वृष 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। आमदनी बढ़ी हुई रहेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए सफलता प्राप्त होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। उधार पैसा लेने और देने से बचना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क 20 मई दिन बुधवार को जातक को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अपने प्रेम संबंधित रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।

 

यह पढ़ें...इन सामग्रियों के साथ इस दिन करें वट सावित्री पूजा, जानिए इसके नियम और महत्व

 

 

सिंह 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में सोच-समझ कर फैसला लें। अपने कार्यों की योजनाओं में बदलाव करेंगे। अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे।

तुला 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए मिला-जुला रहने वाला है। जातक के सामने धन लाभ के अवसर आएंगे। कुछ जरूरी कामों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। बिजनेस में उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज पैसा कहीं फंस सकता है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिलने के योग हैं। आपके कुछ निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपके अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

 

यह पढ़ें...जानिए उन चीजों के बारे में, बढ़ती है जिनसे घर में सुख-समृद्धि

 

धनु 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में सफलता वाला दिन है। अपने साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

मकर 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए नई योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। पैसों के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। आय में नुकसान हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवन में होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।

मीन 20 मई दिन बुधवार को जातक के लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। व्यापारियों को आज अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। जातक के लिए कुछ मामलों में बहुत धैर्य रखना पड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ें।

Tags:    

Similar News