राशिफल 30 नवंबर: इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें बाकी का हाल

30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक का भविष्य उज्जवल है। ऑफिस के जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलने का समय है।

Update: 2020-11-30 02:14 GMT
आज जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, दूसरों को भी सुनने का प्रयास करें। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- सोमवार, नक्षत्र-रोहिणी सूर्योदय-06.24, सूर्यास्त-17.07, पक्ष-शुक्ल, तिथि-पूर्णिमा ,राहुकाल- सुबह 08.15 से 09.35 तक। आज बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। घर में धार्मिक अनुष्ठान शादी विवाह जैसे काम होंगे। खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर ध्यान दें। आज चंद्र ग्रहण भी है। जानिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण का सोमवार की राशियों पर प्रभाव...

 

मेष से वृष ...

मेष 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक तरक्की योग बन रहे हैं। छात्रों को फोकस अपनी पढ़ाई पर ही करना है। सेहत पर ध्यान दें। घर में खुशियां दस्तक देंगी। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

वृष 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक लिए अच्छा रहेगा। मेडिटेश से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जातक की नौकरी व ऑफिस में सहयोगियों से परेशानी रहेगी। परिवार में जातक की बात को महत्व दिया जाएगा। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में क्रोध प्रबल रहेगा इसलिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान आदि लगाएं। इससे मन शांत होगा। परिवार की किसी समस्या को लेकर मन अशांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाशेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से विचलित रहेंगे। दोस्त के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

कर्क 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक को भविष्य की योजना बनाने और उसे साकार करने में मदद मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि जातक किसी निर्णय को परिजनों पर बेवजह थोपने का प्रयास ना करें। पुरानी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ेगा। इसलिए बेहतर होगा शांत रहें। प्रेम संबंध मुश्किल में हैं संभालें। सेहत के मामले में लापरवाही से परेशानी बढ़ेगी।

 

यह पढ़ें...स्कूल प्रबंधक ने की फर्जी विद्यालय के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, STF ने पकड़ा

 

सिंह से वृश्चिक तक....

 

सिंह 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जातक के जीवन से आर्थिक संकट इस सप्ताह दूर नहीं होगा। पारिवारिक सहयोग से बड़ी समस्याओं से उबर जाएंगे। बिजनेस में बेहतरी की संभावनाएं बनने लगेगी। सेहत अच्छा रहेगा। रिश्तो दूरियां बढ़ेगी। विवाह में देरी होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

कन्या 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक में आत्मविश्वास भरा रहेगा। मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और भविष्य की किसी योजना पर ठोस निर्णय लेंगे। बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सदस्यों में तालमेल रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

तुला 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक के परिवार में किसी तरह का आयोजन होगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पूरे हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है, जिनकी मदद करना पड़ेगा। बिजनेस वाले जातक के लिए समय नई संभावनाओं वाला है। नौकरी में लोगों को अस्थिरता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी, लेकिन जल्द ही संभल जाएगी। माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

यह पढ़ें...PM मोदी के काशी दौरे पर विशेष सतर्कता, मंत्री से लेकर संतरी तक की कोरोना जांच

 

धनु से मीन तक....

 

धनु 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक को समाज में सम्मान मिलेगा। पुरानी योजनाओं का प्रयास करें। इस सप्ताह भी परिवार से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति लगातार सुधार करें। नौकरी में लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें। माता-पिता की सेवा करें। प्रेम संबंध में अलगाव होगा।

मकर 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक के लिए सामान्य रहेगा। कुछ नई बातें और बदलाव जीवन में होने वाले हैं। परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, अवसर पहचानकर उनका लाभ उठाना सीखें। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक का भविष्य उज्जवल है। ऑफिस के जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलने का समय है। बिजनेस में किसी परिवारिक व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। धन की कमी धीरे-पूरी होने लगेगी। परिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगा।

मीन 30 नवंबर सोमवार को इस राशि के जातक को लाभ मिलेगा। बिजनेस में भविष्य की योजनाएं लाभवर्धक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत ठीक रहेगा। सर्दी-जुकाम हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें।

Tags:    

Similar News