आज का राशिफल: इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान नहीं तो होगा नुकसान, जानें...

आज बृहस्पतिवार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है। जानते हैं राहुकाल को छोड़कर पूरा दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Update: 2020-10-15 01:39 GMT
नौकरी, बिजनेस और संबंधों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, जानें....

जयपुर माह आश्विन, दिन बृहस्पतिवार, नक्षत्र-उ.फा., सूर्योदय-05.55, सूर्यास्त-18.00, पक्ष-कृष्ण, तिथि-त्रयोदशी । आज कुछ राशियां अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगी। कुछ राशियों के लिए दोपहर बाद मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी देने वाला रहेगा। जानते हैं कैसा रहेगा बृहस्पतिवार 12 राशियों के लिए...

 

मेष से वृष तक....

 

मेष 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार इस राशि के जातक की समस्याओं को बढ़ाने वाला है। अभी कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। रिश्तों में अनबन शुरू होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व, कुशलता और प्रतिभा के कारण जातक का सम्मान करेंगे। बाहर जाने से बचें।

वृष 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार जातक के लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।

मिथुन 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार इस राशि के जातक के वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद देने वाला है। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए जातक को अच्छे अवसरों की तलाश है। नौकरी में कुछ भी मन मुताबिक नहीं रहेगा। घर के कामों में पत्नी का सहयोग करेंगे। सेहत में कमी होने के संकेत हैं। पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कर्क 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक सेहत के प्रति सतर्क रहे। पूरी तरह से आराम के मूड में है तो समय भी अनुकूल है। उधार देने व लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी।

 

यह पढ़ें....भारी बारिश से तबाही:आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 30 की मौत, PM ने दिया मदद का भरोसा

 

सिंह से वृश्चिक तक....

 

सिंह 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक अगर निवेश करना चाहे तो दिन उत्तम है। रिश्तों की डोर मजबूत होगी। जिम्मेदारियों के बोझ से शारीरिक ऊर्जा कम होगी। आज सेहत बढ़िया, प्रसन्नता और उत्साह बरकरार रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगा। नौकरी में आपकी आलोचना होगी।

कन्या 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक के धन और इच्छाओं की पूर्ति होगी। सेहत के लिए दिन औसत रहेगा। दोपहर के बाद मानसिक शांति, धैर्य और आत्मविश्वास में कमी देने वाला है। नए कामों को शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। यात्रा के योग है न चाहते हुए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। सतर्क रहें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक के बिजनेस में उन्नति के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का साथ मिलेगा। जातक लेखन, रचनात्मक कामों में वक्त लगाएंगे। कुछ काम की किताबें पढ़ेंगे। जो भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। आज भार्इ-बहन में प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जातक की आय में कटौती संभव हैं। सेहत से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक को सहयोग मिलेगा और धन आगमन के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। बुजुगों और समाज के सम्मानित व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में मन लगेगा। इसके साथ ही मन क्रम व वचन से गुरुओं की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। यह सही समय है । नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।सेहत का ख्याल रखें।

 

यह पढ़ें....नशेबाज दारोगा का ड्रामाः यूपी पुलिस की उड़ाईं धज्जियां, वीडियो वायरल

 

धनु से मीन तक

 

धनु 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक की सेहत के लिए बढ़िया नहीं हैं। प्रसन्नता और आत्मविश्वास में कमी आएगी। महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में निराश न हो, धैर्य बनाए रखें। नौकरी में जातक के काम की आलोचना होगी। परिवार के साथ वाद-विवाद से बचें।

मकर 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक आज शांति बनाए रखें। आज मां की सेहत चिंता का विषय रहेगी। चिकित्सा के क्षेत्र में जो कार्यरत हैं उनको शोक की खबर मिल सकती हैं। यात्रा से बचें। संतान की सफलता खुशी का अनुभव देगी। पत्नी का प्यार बना रहेगा।

कुंभ 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार इस राशि के जातक के लिए आनंदायक होगा। जातक भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ सुखद जीवन का आनंद लेंगे। कोरोना के बीच पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और जातक की मानसिक स्थिति, प्रसन्नता, माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए अनुकूल नहीं है। संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावना बन रही हैं।

मीन 15 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को इस राशि के जातक को धन लाभ होगा। इससे परिवार की समृद्धि और बचत में बढ़ोतरी होगी। घर में आनंद का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरुरतें पूरी होंगी और सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।

Tags:    

Similar News