राशिफल 20 मार्च: मेष,मिथुन को होगा आर्थिक नुकसान, जानिए बाकी का हाल

माह-चैत्र, तिथि- द्वादशी, दिन- शुक्रवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र- श्रवण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.44। जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन....

Update: 2020-03-20 01:06 GMT
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर: माह-चैत्र, तिथि- द्वादशी, दिन- शुक्रवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र- श्रवण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.44। जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन....

मेष 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के जीवन में धन की कमी होगा। मतलब आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। सोच-समझकर खर्च करें। पारिवारिक स्थिति में किसी सदस्य से विवाद की आशंका है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़े होंगे।बिजनेस में बंद की स्थिति होगी। नौकरी में घर से काम करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के काम की अधिकता और भागदौड़ रहेगी। ऑफिस में साथियों का पूरा सहयोग मिलने से काम का बोझ कुछ कम होगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। मानसिक परेशानियां, चिंता कम होगी। सेहत का ध्यान रखे। बच्चों को बाहर न जाने दें।

मिथुन 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को भी आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। घर पर ही रहें। संतान को बुखार, स्वयं को पेट संबंधी कोई रोग आ सकता है। व्यवहार में मधुरता लाए। नौकरी व बिजनेस में रफ्तार कम होगी।

कर्क 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के घर-परिवार में माहौल खुशियों से भरा रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन परिवार के किसी कार्य पर खर्च अधिक हो जाने से मन में उदासी रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्य की नई योजना बनाएंगे। ऑफिस व बिजनेस से इन दिनों जातक को दूर रहने में भलाई है।

 

यह पढ़ें....ज्योतिष की नजर में कोरोना वायरस: इस दिन से मिलेगी राहत, होगी शुभ फलों में वृद्धि

सिंह 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। यदि तलाक का मामला चल रहा है तो वह अंतिम निर्णय में बदल सकता है। महिलाओं का घर-परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मनमुटाव होगा। नौकरी में ऑफिस जाने की झंझट से कुछ दिन दूर रहेंगे। बच्चों के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, सम्मान-यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मंगल काम होगा। भूमि-भवन, वाहन संपत्ति खरीदने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। गिरते शेयर मार्केट का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। निवेश करें।

तुला 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बाहर की यात्रा से बचें। प्रेम संबंध में इजहार के लिए बढ़िया है।

वृश्चिक 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक को निर्णय लेने में परेशानी होगी। मन में उलझन व डर बना रहेगा। परिवार और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। ऑफिस में जातक के काम की सराहना होगी। सेहत का ख्याल रखें। घर पर ही मनोरंजन के साधन जुटाएंगे। और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

 

यह पढ़ें....ASTRO: कोरोना जैसी हर महामारी का इन मंत्रों से होगा निदान, करें 11 या 21 बार जाप

 

धनु 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। नौकरी व बिजनेस में सबकुछ सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत बढ़िया रहेगा। यात्रा से बचें व पारिवारिक समारोहों का टाल दें।

मकर 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक परिवार में और कार्यस्थल पर आपकी अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। पत्नी व मां का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।सेहत का ख्याल रखें। यात्रा से बचें।

 

कुंभ 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रूके कार्यों में प्रगति आएगी। बच्चों का ख्याल रखें।प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से अनबन होगा। संभलकर रहें।

मीन 20 मार्च दिन शुक्रवार को जातक के नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे।सेहत खराब होगी। परिवारमें कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में घर से ही काम करेंगे। बिजनेस में नुकसान होगा।प्रेम में इजहार के लिए वक्त बढ़िया है।

Tags:    

Similar News