राहु की इस राशि पर पड़ रही नजर, रहें सतर्क, जानिए 4 फरवरी का राशिफल

4 फरवरी गुरुवार को जातक  आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार व सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा।

Update: 2021-02-04 02:06 GMT
राहु की इस राशि पर पड़ रही नजर, रहें सतर्क, जानिए 4 फरवरी का राशिफल

जयपुर : माह- माघ, तिथि-सप्तमी, नक्षत्र- स्वाति, पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल 2:03 PM – 3:26 PM तक है। चन्द्रमा तुला पर संचार करेगा । आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक

नए कार्य की शुरूआत

मेष 4 फरवरी गुरुवार को जातक आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। यात्रा व वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

भाई- बंधुओं से लाभ

वृष 4 फरवरी गुरुवार को जातक दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात लेने के संयोग खड़े होंगे। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक सेहत बनी रहेगी।

आकस्मिक धन लाभ का दिन

मिथुन 4 फरवरी गुरुवार को जातक आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तिया प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। तालाब और बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

मौज-मस्ती

कर्क 4 फरवरी गुरुवार को जातक दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और घूमने के मूड में होंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

यह पढ़ें...महीने का सबसे खास दिन, 16 फरवरी बदलेगा किस्मत, राशि के अनुसार करें मंत्र जाप

सिंह से वृश्चिक तक...

कला तथा साहित्य में रुचि

सिंह 4 फरवरी गुरुवार को जातक कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। दोस्तो से लाभ होगा।

स्वभाव में भावुकता

कन्या 4 फरवरी गुरुवार को जातक स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों के पीछे खर्च करेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।

वाणी पर नियंत्रण

तुला 4 फरवरी गुरुवार को जातक परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

भरपूर आत्मविश्वास

वृश्चिक 4 फरवरी गुरुवार को जातक नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

 

यह पढ़ें...मस्तक रेखा के राज: बुध-शुक्र रेखा हो ऐसी तो जातक जाएगा विदेश, जानें और भी बात

धनु से मीन तक...

बीमारी या दुर्घटना

धनु 4 फरवरी गुरुवार को जातक आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार व सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।

सफलता और यश की प्राप्ति

मकर4 फरवरी गुरुवार को जातक नौकरी के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। महिला दोस्तों के साथ मुलाकात होगी।वाहन से संभलकर रहें।

कलात्मकता में निखार

कुंभ 4 फरवरी गुरुवार को जातक विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

विचारों में आज स्थिरता

मीन 4 फरवरी गुरुवार को जातक कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

 

Tags:    

Similar News