10 फरवरी: मिलेगा रोजगार या रहेंगे बेरोजगार, जानिए कैसा रहेगा आपका राशिफल

बुधवार को जातक मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएं दूर हो सकेंगी।

Update: 2021-02-10 02:07 GMT
शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता के कारण क्रोध की स्थिति रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा।

जयपुर : माह- माघ, तिथि-चतुर्दशी, नक्षत्र- उ.षा., पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल 10:30 से 12:30 बजे तक है। चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा। आज बुधवार के दिन गणेश जी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

 

मेष से कर्क तक...

 

मेष 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। जातक के मन प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

वृष 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक के कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। जातक आज धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

मिथुन 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक को मेहनत का फल मिलेगा। जातक के कार्यसिद्धि होगी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।

कर्क 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। बिजनेस ठीक चलेगा और विवाद न करें। बिजनेस में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

यह पढ़ें...11 फरवरी को मौनी अमावस्याः राशि अनुसार करें उपाय, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

सिंह से वृश्चिक तक..

 

सिंह 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक को संपत्ति के कार्य में लाभ मिलेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जातक जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

कन्या 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक कानूनी कामों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं

वृश्चिक 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।

यह पढ़ें...मौनी अमावस्या 2021: मोक्ष का खुलेगा मार्ग, इस दिन करें इन नियमों का पालन

धनु से मीन

 

धनु 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएं दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

मकर 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक के काम में सफलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जातक को धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

कुंभ 10 फरवरी के दिन बुधवार को जातक काम का विस्तार होगा। जीवनसाथी से धन संबंधित मामलों से हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के इस्तेमाल में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें और विवेक से काम करें।

मीन 10 फरवरी दिन बुधवार को जातक को नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जातक का बिजनेस ठीक चलेगा। सरकारी कामों सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कामों में आपके लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।

Tags:    

Similar News