×

11 फरवरी को मौनी अमावस्याः राशि अनुसार करें उपाय, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

suman
Published on: 9 Feb 2021 3:13 AM GMT
11 फरवरी को मौनी अमावस्याः राशि अनुसार करें उपाय, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार
X
माघ अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

लखनऊ :माघ माह की अमावस्या आने वाली 11 फरवरी, 2021 को हैं जिसे मौनी अमावस्या कहते हैं। शास्त्रों में इस अमावस्या का बहुत महत्व हैं जिसमें मौन रहकर स्नान और दान करने का लाभ प्राप्त होता हैं। जानते हैं इस अमावस्या पर राशि अनुसार मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपाय जो सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का काम करेंगे।

मेष राशि

मौनी अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।

वृषभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन इत्र का इस्तेमाल करें। साथ ही कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मौनी अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि

मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।

rash

यह पढ़ें...9 फरवरी: इन 3 राशियों का चल रहा खराब वक्त, रहें सतर्क, जानिए अपना राशिफल

सिंह राशि

मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

माघ अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि

मौनी अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

मौनी अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

यह पढ़ें...मौनी अमावस्या 2021: मोक्ष का खुलेगा मार्ग, इस दिन करें इन नियमों का पालन

धनु राशि

मौनी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

माघ अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि

मौनी अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि

मौनी अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

suman

suman

Next Story