17 जनवरी: वृष राशि के जातक को नौकरी में मिलेंगे नए अवसर, जानें आज का राशिफल

रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में दिक्कतें आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

Update: 2021-01-17 01:27 GMT
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर: रविवार के दिन सूर्यदेव की आराधना करें। आज की तिथि –चतुर्थी ,नक्षत्र-पू.भा. पक्ष – शुक्ल योग–परिघ वार-रविवार,सूर्योदय – 07:14, सूर्यास्त – 18:00, राहु काल –04:39 PM से 05:59 PM तक।17 जनवरी के दिन जातक के कामकाज में लाभ होगा। दोस्तों का का अच्छा सहयोग मिलेगा। शरीर में उर्जा बनी रहेगी। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए रविवार।

 

 

मेष से कर्क तक...

 

मेष रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा। कामकाज अच्छा बना रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस की शुरुआत करें। लाभ होगा। किसी इवेंट् में आपका बोलबाला रहेगा। आपके स्टाइल को लोग कैरी करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बढ़िया है।

वृष रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के कामकाज में लाभ होगा। दोस्तों का का अच्छा सहयोग मिलेगा। शरीर में उर्जा बनी रहेगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस की शुरुआत आज ना करें। यात्रा से बचें। पढ़ाई में सफलता हाथ नहीं लगेगी। परिवार व बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा।

मिथुन रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के जो कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक सुख अच्छा प्राप्त होगा। बिजनेस में यात्रा होगी। लाभ मिलेगा। लेकिन मेहनत करनी होगी। बच्चों के लिए समय निकालें। मूवी देखेंगे। विद्यार्थियो को पढ़ाई में सफलता हाथ लगेगी।

कर्क रविवार 17 जनवरी के दिन जातक को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अचानक किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। ऑफिस में आपकी आलोचना होगी। संभल कर रहें। सेहत का ख्याल रखें। माता-पिता की सेवा करें। बच्चों के लिए खिलौने खरीदेंगे।

 

 

यह भी पढ़ें...14 फरवरी तक शनि अस्त: इन 2 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें किसका होगा बुरा हाल

सिंह से कन्या तक..

 

सिंह रविवार 17 जनवरी के दिन जातक किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। अचानक किसी से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध बढ़ेगा। नौकरी से संबंधित यात्रा विफल रहेगी। ऑफिस में भी मायूसी हाथ लगेगी। बिजनेस सामान्य रहेगा। दोस्तो आपके स्वभाव का फायदा उठाएंगे।

कन्या रविवार 17 जनवरी के दिन जातक का लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। संगति पर ध्यान रखें। कामकाज स्थिर रहेगा। परिवार के साथ तनाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा। पत्नी का साथ आपको सफल बनाएगा। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगा।

तुला रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। शरीर में आलस्य बना रहेगा। किसी से बेवजह का विवाद परेशानी का कारण बन सकता है। जातक के आज घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्राएं हो सकती है। बेवजह किसी से वाद-विवाद हो सकता है। पड़ोसी से लड़ाई होगी। संभलकर रहेँ। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों से दूर रहे। कोई दुर्घटना हो सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें...देर रात थर्राए पहाड़: बर्फबारी के साथ भूकंप के झटके, सबकी हालत हुई खराब

धनु से मीन तक....

 

धनु रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के शिक्षा -प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। यात्राएं हो सकती है। आपका या घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होगा। नौकरी में किसी की नहीं सुनेंगे। हो सकता है आज आपकी अच्छी खासी नौकरी छूट सकती है। बिजनेस में किसी पर भरोसा हानि देगा।

मकर रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख- संतोष रहेगा। रोमांस के लिए दिन बढ़िया है। मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा।

कुंभ रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के मन में जोश तथा नया उत्साह देखने को मिलेगा। भाग्य से लाभ व सहायता मिलेगी। दोस्तो के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ भी मौज-मस्ती करेंगे। नौकरी में को आपका बुरा सोच रहा है सावधान रहे। खेल-कुद में नाम होगा। कला के क्षेत्र में कुछ अलग करेंगे।

मीन रविवार 17 जनवरी के दिन जातक के घर के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में दिक्कतें आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पत्नी के साथ शॉपिंग करेंगे। इससे मूड अच्छा होगा। पड़ोसी की मदद करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

 

Tags:    

Similar News