Tula Ka Love Rashifal 7 April 2024 तुला राशि आज किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें, जानिए राशिफल

Tula Ka Love Rashifal 7 April 2024 तुला राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Update:2024-04-07 10:00 IST

7 April 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता में डाल सकता हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस होगा।

तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

तुला राशि सेहत ( Health) आज सेहत खराब रहेगा।

तुला राशि करियर ( Career) नौकरी के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी।

तुला राशि प्यार ( Love) आज का लव राशिफल जातक काे प्यार से टेन्शन मिलेगा।

तुला राशि परिवार ( Family) जातक का समाज में मान प्रतिष्ठा बढेगी,इससे परिवार को गर्व होगा।

तुला राशि का उपाय ( Remedy) चंद्र मंत्र का जाप करें और उसकी पूजा करें।

तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) चरित्र को लेकर सतर्क रहें, लोग बातें बना सकते हैं।

तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

 राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News