शुक्र का गोचर: इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

प्रेम जीवन में प्रगति होगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रिय लगेगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

Update: 2020-12-04 05:27 GMT
आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस गोचर के अच्छे परिणाम मिलेंगे और किन राशि वालों को इस दौरान सावधान रहना होगा। 

लखनऊ : शुक्र को विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। जिस पर ये ग्रह मेहरबान होता है उसके पास ऐशोअराम की चीजों के साथ प्यार की कमी नही होती है। जिस पर ये ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक शुक्र देव अपनी स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 11 दिसंबर को जाएंगे और अगले साल 4 जनवरी तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र का वृश्चिक राशि में आना इन राशियों के लिए बेहद शुभ है। जानते हैं किन राशि वालों के जीवन में चमत्कार होगा।

प्रेम जीवन में प्रगति

मेष इस राशि के जातक को नया वाहन अथवा प्रॉपटी खरीदने की संभावना है। प्रेम जीवन में प्रगति होगी। लव पार्टनर आपको अधिक प्रिय लगेगा। वहीं आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली बढ़ जाएगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। अचानक से आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

यह पढ़ें...चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही! इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट, हवाई सेवाएं रद्द

 

फैसले शानदार

कर्क शुक्र के गोचर से इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में लिए गए फैसले शानदार होंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्यार में रोमांस बढ़ेगा। लव पार्टनर आपसे बेहद खुश रहेगा। संतान से लाभ भी आपको प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

लाभ मिल

कन्या शुक्र के गोचर से आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इस अवधि में आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे। इस अवधि में आप धन प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपकी कड़ी मेहनत भी रंग लाएगी। भाई-बन किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

यह पढ़ें...किसान आंदोलन: दिल्ली की सभी सीमाएं सील, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

आर्थिक तरक्की

तुला इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में कामयाब होंगे। परिवार की आर्थिक तरक्की होगी और घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। धन से जुड़ी आपकी हार्दिक इच्छा पूरी होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित होंगे। आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। अपनी बातों से आप दूसरे लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे।

 

आर्थिक स्थिति मजबूत

मकर शुक्र के गोचर से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। यह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। अचानक से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। गोचर के शुभ प्रभाव से आप कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

यह पढ़ें...चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही! इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट, हवाई सेवाएं रद्द

आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध

मीन शुक्र का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। भाई-बहन आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। हालांकि आपका दांपत्य जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इस कारण आप थोड़े मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। पिता जी की सेहत का ध्यान रखें।

Tags:    

Similar News