Year Ender 2022: साल 2022 में धन प्राप्ति के लिए ये 4 वास्तु टिप्स रहे सबसे ज्यादा कारगर, आप भी आजमाएं

Year Ender 2022: किसी भी घर का वास्तु ठीक रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु अगर ठीक रहें तो घर में बरकत और धन में वृद्धि होती है।

Report :  Anupma Raj
Update: 2022-12-23 02:16 GMT

Vastu tips for Money and Prosperity (Image: Social Media)

Vastu Tips in Year Ender 2022: किसी भी घर का वास्तु ठीक रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु अगर ठीक रहें तो घर में बरकत और धन में वृद्धि होती है। लेकिन अगर वास्तु ठीक ना हो तो आर्थिक तंगी और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस साल भी लोगों ने वास्तु टिप्स को खूब सर्च किया। तो आइए जानते हैं उन वास्तु के टिप्स के बारे में जो इस साल धन प्राप्ति में सबसे ज्यादा कारगर साबित हुए:

धन प्राप्ति के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

फिटकरी

अगर आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं तो फिटकरी को काले या गहरे नीले रंग के कपड़े में बांध कर फिर सोते समय तकिया के नीचे रख दें। इससे बुरे सपने आने बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो आप फिटकरी के एक टुकड़े को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके पास और आपके घर में पैसे टिकेंगे। 

गुड़हल

अगर आपको आर्थिक तंगी की समस्या ज्यादा रहती है तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को गुड़हल का फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और धन की कमी नहीं होती। साथ ही अगर आप ऊर्जावान बनना चाहते हैं तो नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाते समय उसमें गुड़हल का फूल डालें। इसके अलावा मंगल दोष को दूर करने के लिए आप गुड़हल के पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। दरअसल गुड़हल के ये वास्तु टिप्स आपके घर में सुख समृद्धि लाते हैं।

झाड़ू

इस साल झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स भी खूब सर्च किए गए। दरअसल वास्‍तु के अनुसार आपको कभी भी ब्रह्म मुहूर्त में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए और सूर्यास्‍त के बाद भी झाड़ू का इस्तेमाल वर्जित होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

दूर्वा

दूब यानी दूर्वा भगवान गणपति को अति प्रिय होता है। इसलिए दूर्वा या घास को कमरे के एक कोने में रखना अच्छा माना जाता है। ध्यान रखें इसे पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें और दक्षिण दिशा से दूर रखें। इसके साथ ही घर में लगे हुए दूब के पौधे को नियमित जल दें और बुधवार के दिन गणपति बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। दरअसल इन वास्तु उपायों से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। ये वास्तु टिप्स आपको जीवन में तरक्की के साथ साथ सुख समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त करने में मदद करते हैं।

Tags:    

Similar News