John Abraham New Car: जॉन अब्राहम ने खरीदी महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए कीमत और खूबियों की विस्तृत जानकारी

John Abraham Mahindra Thar Roxx: आइए जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों, इसकी कीमत, फीचर्स, परफॉर्मेंस और अन्य खासियतों से जुड़े डिटेल्स के बारे में...;

Update:2025-03-18 17:55 IST

John Abraham Buy New SUV Car Mahindra Thar Roxx

John Abraham Mahindra Thar Roxx: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को उनकी दमदार पर्सनालिटी और जबरदस्त एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। लेकिन फिल्मी दुनिया के अलावा, वे बाइक्स और कारों के बड़े शौकीन भी हैं। हाल ही में, जॉन अब्राहम ने अपनी शानदार कार कलेक्शन में एक और दमदार एसयूवी महिंद्रा थार रॉक्स को शामिल किया है। इस खबर के बाद से ही महिंद्रा थार के फैंस इस गाड़ी की खूबियों और कीमत को लेकर काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा थार रॉक्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों, इसकी कीमत, फीचर्स, परफॉर्मेंस और अन्य खासियतों से जुड़े डिटेल्स के बारे में -

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन: क्या है खास?

महिंद्रा ने अपनी थार रॉक्स एडिशन को ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए खासतौर पर तैयार किया है। यह एसयूवी दमदार लुक, शानदार फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।


महिंद्रा थार पहले ही भारत में ऑफ-रोडिंग एसयूवी सेगमेंट में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुका है, और इसका नया रॉक्स एडिशन इसे और भी खास बनाता है।

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन की कीमत

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.50 लाख से ₹18.50 लाख (वेरिएंट के अनुसार) ऑन-रोड कीमत राज्य और टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

यह गाड़ी डिजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।

महिंद्रा थार रॉक्स इंजन और परफॉर्मेंस

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन में दो पावरफुल इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें मौजूद 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 150 bhp, 320 Nm, 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक फीचर्स से लैस है।

जबकि 2.2-लीटर डीजल इंजन

130 bhp, 320 Nm, 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक, इसका टर्बो पेट्रोल इंजन शानदार एक्सेलेरेशन और दमदार परफॉर्मेंस देता है।

डीजल वेरिएंट

बेहतर माइलेज और लो-एंड टॉर्क प्रदान करता है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें 4X4 ड्राइवट्रेन मिलती है, जिससे यह किसी भी तरह के उबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर सकती है।

डिज़ाइन और एक्सटीरियर

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन का लुक बेहद बोल्ड और आक्रामक है। इसमें कुछ खास डिज़ाइन अपडेट्स किए गए हैं: ब्लैक आउट ग्रिल और मैट फिनिश, जो इसे एक मस्कुलर लुक देता है।


ऑल-टेरेन टायर्स जो ऑफ-रोडिंग को और भी आसान बनाते हैं। LED हेडलैम्प्स और DRLs, जो रात में बेहतर विजिबिलिटी देते हैं। मेटल स्किड प्लेट्स जो इंजन और सस्पेंशन को सुरक्षा प्रदान करती हैं।

रॉक्स एडिशन बैजिंग, जो इसे रेगुलर थार से अलग पहचान देती है।

इंटीरियर और कम्फर्ट

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन का इंटीरियर भी रग्ड और प्रीमियम फील देता है। इसमें डुअल-टोन डैशबोर्ड और लेदर अपहोल्स्ट्री जो इसे एक शानदार लुक देती है। 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले की सुविधा दी गई है।

ऑल-वेदर इंटीरियर जो धूल, मिट्टी और पानी से खराब नहीं होता। क्रूज़ कंट्रोल और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जिससे लंबी यात्राएं आरामदायक बनती हैं। रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर्स जो गाड़ी पार्क करने में मदद करते हैं।

ऑफ-रोडिंग के लिए खास फीचर्स

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन को खास ऑफ-रोडिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे भारत की सबसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग एसयूवी में से एक बनाते हैं।

हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (226 mm) जिससे यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर सकती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल जो कठिन इलाकों में फंसने से बचाता है।

जबकि वाटर वेडिंग कैपेसिटी 650mm जो इसे पानी भरे रास्तों को पार करने में सक्षम बनाता है। ऑल-टेरेन मोड्स (सैंड, स्नो, मड, रॉक) जिससे यह हर तरह के रास्तों पर बेहतरीन ग्रिप बनाए रखती है।

जॉन अब्राहम और उनकी कारों का शौक

जॉन अब्राहम को हमेशा से स्पोर्ट्स कारों और बाइक्स का शौक रहा है। उनके पास पहले से ही निसान GT-R, ऑडी Q7, लेम्बोर्गिनी गैलार्डो और इसुज़ु वी-क्रॉस के जैसी कई शानदार कारें हैं। महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन को खरीदने के बाद जॉन अब्राहम ने कहा कि उन्हें रफ-एंड-टफ गाड़ियां पसंद हैं और थार रॉक्स उनकी पसंद के हिसाब से एक परफेक्ट गाड़ी है।

महिंद्रा थार रॉक्स एडिशन एक शानदार ऑफ-रोडिंग एसयूवी है, जिसमें दमदार इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और स्टाइलिश डिज़ाइन मिलता है। जॉन अब्राहम जैसे ऑटोमोबाइल प्रेमी के लिए यह एक बेहतरीन चुनाव है। यदि आप भी एक मजबूत, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थार रॉक्स एडिशन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।  

Tags:    

Similar News