Mahindra XUV 3XO EV: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लांच होने जा रही महिंद्रा XUV 3XO EV, नवंबर में शुरू होगा उत्पादन, कीमत होगी इतनी

Mahindra XUV 3XO EV: वाहन निर्माता ने पुष्टि की है कि इस साल के अंत नवंबर में सीरीज प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है, आइए जानते हैं XUV 3XO EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Report :  Jyotsna Singh
Update:2024-07-06 16:00 IST

Mahindra XUV 3XO EV 

Mahindra XUV 3XO EV: दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अब अपनी पैठ मजबूत करने का लगातार प्रयास कर रही है। यही वजह कि अपनी कई लोकप्रिय एसयूवी मॉडल का अब इलेक्ट्रिक वर्जन पेश कर रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा मोटर्स अपनी लोकप्रिय XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसी साल अप्रैल में महिंद्रा XUV300 के फेसलिफ्ट के तौर पर XUV 3XO को लॉन्च किया था। वहीं अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है।

इस एसयूवी को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी इसकी हर महीने लगभग 1,500 से 1,800 यूनिट्स के उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है। आगामी महिंद्रा XUV 3XO EV को कोडनाम S240 दिया गया है और इसे महिंद्रा XUV400 EV के नीचे रखा जा सकता है। इसके अलावा वाहन निर्माता ने पुष्टि की है कि इस साल के अंत नवंबर में सीरीज प्रोडक्शन शुरू किया जा सकता है।


XUV 3XO EV डिजाइन

XUV 3XO EV की डिजाइन लेंगुएज की बात करें तो ये EV मॉडल मौजूदा ICE मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है। कार निर्माता ने आगामी इलेक्ट्रिक SUV डायमेशन और इंटीरियर में मिलने वाली फीचर्स के मामले में काफी हद तक मौजूदा XUV 3XO के ICE मॉडल के समान होने की उम्मीद है।


XUV 3XO EV होगी बैटरी

XUV 3XO EV में शामिल बैटरी की बात करें तो इस कार में मौजूदा XUV400 EV के निचले वेरिएंट के समान पावर 34.5kWh बैटरी पैक को जोड़ा जा सकता है। फिलहाल इसकी रेंज और इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी जानकारियां पूरी तरह से अभी सामने नहीं आए हैं।


XUV 3XO EV कीमत

महिंद्रा मोटर्स की आगामी XUV 3XO EV की कीमत की बात करें तो यह महिंद्रा की मौजूदा XUV400 से किफायती रहने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस एसयूवी को भारतीय बाजार में 15 लाख से 17 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उतार सकती है। लॉन्च होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन EV से मुकाबला करेगी।

Tags:    

Similar News