Bihar : RCP सिंह के निशाने पर नीतीश, कहा- बिहार सुखाड़ से परेशान, वो विपक्षी एकजुटता पर ध्यान दे रहे

आरसीपी सिंह ने कहा, कि 'नीतीश कुमार को जनता की कोई चिंता नहीं है। राज्य में सुखाड़ है। किसान परेशान हैं और वह दिल्ली घूम रहे हैं। दिल्ली में विपक्षी एकता एकजुट करने में लगे हैं।'

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-06 07:49 GMT

RCP सिंह के निशाने पर नीतीश

RCP Singh on Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश (CM Nitish Kumar) कुमार इन दिनों दिल्ली में हैं। नीतीश तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मिल रहे हैं। इस दौरान आज उन्होंने सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश ने प्रेस से वार्ता की। जिस दौरान उन्होंने कहा, कि वो विपक्षी दलों को एक करने की कोशिशों में जुटे हैं। 

दूसरी तरफ, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, कि 'बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। सीएम नीतीश कुमार कल किससे मिले और किससे मिलने वाले हैं, ये जनता देख रही है। वो जेपी के शिष्य हैं। जिन लोगों ने जेपी पर जुल्म ढाया था, आज उसी कांग्रेस के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। ऐसे जेपी के चेले का काम क्या रह गया, वह देखिए।'

बिहार में सुखाड़ है, ...नीतीशे कुमार है 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने ये बातें पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कही। इसी दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा, कि 'नीतीश कुमार को जनता की कोई चिंता नहीं है। राज्य में सुखाड़ है। किसान परेशान हैं और वह दिल्ली घूम रहे हैं। दिल्ली में विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं।'

आरसीपी- नीतीश की भाषा 'भ्रष्ट' हो चुकी है 

आरसीपी सिंह ने आगे कहा, कि 'मैं दावा करता हूं कि विपक्ष कभी एक हो नहीं सकता। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने विधानमंडल में मेरे लिए जिस तरह की शब्दों का प्रयोग किया, उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी भाषा अब भ्रष्ट हो चुकी है।'

Tags:    

Similar News