UP Gold Silver Price Today: सोना के भाव में आया बदलाव, चांदी रही स्थिर, जानें नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 15 September 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोना 390 रुपये महंगा होकर 59,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-09-15 04:30 IST

UP Gold Silver Price Today 15 September 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 15 September 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 15 सितंबर को सोना और चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। लोगों को एक फिर बार सोने के भाव से झटका मिला है, जबकि चांदी गुरुवार को गिरावट के साथ स्थिर है,जो कि कुछ राहत का विषय है। शुक्रवार को सूबे में जहां 22 कैरेट सोने के भाव गिरावट के बाद स्थिर हैं तो वहीं 24 कैरेट सोने के भाव 300 रुपये से अधिक की तेजी आई है, जिसके बाद यह सोना 60 हजार के करीब आ गया है। ऐसे में अगर आप बाजार से 24 कैरेट सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है, जबकि 22 कैरेट सोना और चांदी के भाव आज राहत देंगे।

जानें कौन सा कैरेट सोना हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोना 390 रुपये महंगा होकर 59,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना गुरुवार को सस्ता होना के बाद स्थिर है। शुक्रवार को यह 54,650 रुपये 10 ग्राम पर है। गुरुवार को 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,650 था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में 1 हजार रुपये की गिराटव के बाद शुक्रवार को यह स्थिर है। आज शहर में चांदी 73,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी इसी भाव में कारोबार किया।

यूपी के जिलों के सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

आगरा

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

नोएडा

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

वाराणसी

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

मथुरा

54,650 (22 कैरट)

59,960 (24 कैरट)

हर जारी होते हैं कीमती आभूषण के नए भाव

बुलियन मार्केट में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी किये जाते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। हालांकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से गोल्ड सिल्वर के रेट जारी नहीं किये जाते हैं। अगर किसी ग्राहक को सोना चांदी का सही भाव जानना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News