Gold Silver Price: बड़ी राहत! नया महीना आते ही यूपी में टूटा सोना-चांदी, आ गया खरीदारी का मौका, ये हैं नए भाव

Gold Silver Price: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपये टूटा है। चांदी इतने रुपये सस्ती हुई है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-01 01:31 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: आज से नया महीना सितंबर शुरू हो चुका है। सितंबर आते ही कीमती आभूषण खरीदारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। यूपी सर्राफा बाजार में 1 सितंबर, 2024 को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश में रविवार को लोगों को कीमती आभूषण के भाव से जोरदार राहत मिली है। सूबे मे सोना 100 से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 1 हजार रुपये किलो टूटी है। प्रदेश में बहुमूल्य धातुओं में गिरावट का आज दूसरा दिन है। ऐसे में अगर आप सोना या फिर चांदी को लेने का प्लान बना रहे हैं तो आज आपको कम पैसे खर्च करेंगे पड़ेंगे।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपये टूटा और यह 73,190 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता हुआ है और यह 67,100 रुपये कम हुआ है। इससे पहले शनिवार को भी सोना इतना ही टूटा था। तब 24 कैरेट सोना 100 रुपये टूटा था और यह 73,300 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना भी 100 रुपए कम हुआ था और यह 67,200 रुपये 10 ग्राम पर था

चांदी 1000 रुपये लुढ़की

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। शहर में रविवार को 999 प्योरिटी वाली चांदी 1000 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 87,000 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को यह 500 रुपये किलो टूटी थी और यह 88,000 रुपये किलो पर थी।

आपके शहर के 24-22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

आगरा

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

नोएडा

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

वाराणसी

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

मथुरा

67,100 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News