Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी में आज सोना चांदी बिक रहा इस भाव, खरीदने से पहले जान लें नए दाम

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Update:2024-07-06 07:13 IST
Sona-Chandi Ke Bhav

Sona-Chandi Ke Bhav (सोशल मीडिया) 

  • whatsapp icon

Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 06 जुलाई, 2024 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोना के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी में तेजी आई है। चांदी 200 रुपए प्रति किलो उछली है, जिसके बाद यह 93 हजार रुपये पार चली गई है। हालांकि सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के बाद भी यह आज आम आदमी से दूर बना हुआ है। सोना 73 हजार रुपये पार ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना और चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको आज अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

सोना का आज भाव भाव 

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 73,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना स्थिर होकर 67,150 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोना इसी भाव पर था।

चांदी 200 रुपये उछली

लखनऊ में शनिवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। बाजार में चांदी आज 200 रुपये किलो तेजी हुई है। इस वृद्धि के बाद चांदी 93,200 रुपए किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी का भाव 93 हजार रुपए किलो पर था।

जानिए शहरवार सोने के भाव

कानपुर

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

आगरा

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

नोएडा

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

वाराणसी

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

मथुरा

67,150 (22 कैरट)

73,240 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News