Gold Silver Price Today: सोने में आई और नरमी, देखें आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के रेट
Gold Silver Price Today: 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,400 रुपये। चांदी के दाम थोड़ा बढ़े हैं और आज औसत दाम प्रति किलो 55,600 रुपये हैं।;
Gold Silver Price Today (फोटो: सोशल मीडिया )
Gold Silver Price Today: सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। आज फिर सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। भारत में आज 22 कैरट सोने के औसत दाम 46,200 रुपये प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरट सोना प्रति दस ग्राम 50,400 रुपये का है। दूसरी ओर, चांदी के दाम थोड़ा बढ़े हैं और आज औसत दाम प्रति किलो 55,600 रुपये हैं।
22 कैरट सोना : 4,620 रुपये प्रति ग्राम और 46,200 रुपये प्रति दस ग्राम।
24 कैरट सोना : प्रति एक ग्राम 5,040 रुपये तथा प्रति दस ग्राम 50,400 रुपये।
प्रमुख शहरों में भाव, प्रति दस ग्राम
चेन्नई : 46,270 रुपये (22 कैरट), 50,480 (24 कैरट)
मुंबई : 46,200 (22 कैरट), 50,400 (24 कैरट)
दिल्ली : 46,200 (22 कैरट), 50,400 (24 कैरट)
कोलकाता : 46,200 (22 कैरट), 50,400 (24 कैरट)
जयपुर : 46,350 (22 कैरट), 50,560 (24 कैरट)
लखनऊ : 46,350 (22 कैरट), 50,560 (24 कैरट)
पटना : 46,280 (22 कैरट), 50,480 (24 कैरट)
सूरत : 46,350 (22 कैरट), 50,450 (24 कैरट)
चांदी के भाव
चांदी के औसत दाम 55,600 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना में दाम 55,600 रुपये प्रति किलो हैं जबकि चेन्नई, बंगलुरू, हैदराबाद, विजयवाड़ा आदि दक्षिण के शहरों में भाव 60,700 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
ध्यान दें
- सोने - चांदी के दिये गए भाव सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।
- सोने के आभूषणों में ज्वेलर, मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें।
- खरीदारी करते वक्त रिटर्न पालिसी अवश्य पूछ लें।
- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की गारंटी होता है।