Gold Silver Price Today 6 Sep 2024: यूपी में सोना-चांदी के जारी हुए नए रेट, आपके शहर में आज इस भाव बिक रहा 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price Today 6 September 2024: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2024-09-05 23:30 GMT

Gold Silver Price: यूपी सर्राफा बाजार में 06 सितंबर को सोना और चांदी (Gold and Silver) के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कीमती आभूषण के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को गिरावट बाद राज्य में आज सोना और चांदी स्थिर है। बाजार में सोना 72 हजार के पार ट्रेंड कर रहा है तो वहीं चांदी 85 हजार रुपए पर कारेबार करते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना और चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज कुछ राहत मिलेगी।

लखनऊ में सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद शहर में 24 कैरेट सोना 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 66,840 रुपये 10 ग्राम है। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई थी। तब 24 कैरेट सोना 10 रुपए टूटा था, जिसके बाद यह 72,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये सस्ता हुआ था और यह 66,840 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

आज चांदी का भाव

लखनऊ बुलियन मार्केट में सोने की तुलना में बीते कुछ दिनों चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सोने की तरह चांदी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। इसके बाद चांदी 85,000 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। गुरुवार को चांदी एक हजार रुपये टूटी थी, जिसके बाद यह 85,000 रुपये किलो पर आ गई थी।

आपके शहर के 24-22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

66,840 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

आगरा

66,840 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

नोएडा

66,840 (22 कैरट)

73,190 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,840 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

वाराणसी

66,840 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

मथुरा

66,840 (22 कैरट)

72,910 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News