Kanpur Famous Leather Market: कानपुर का फेमस लेदर मार्केट, जहां सबसे सस्ते में खरीदें नेशनल-इंटरनेशनल ब्रांड्स

Kanpur Leather Market: कानपुर चमड़ा उद्योगनगरी होने के चलते चमड़ा की वस्तुएं यहां पर सस्ते दामों में मिलती हैं। ये वस्तुएं बड़ी चमड़ा फैक्ट्रियों की होती हैं,जो इंटरनेशनल लेवल पर बड़े ब्रांडों में शुमार हैं।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-01-05 15:46 IST

Kanpur Leather Market (सोशल मीडिया) 

Kanpur Leather Market: गंगा नदी के किनारे बसा उत्तर प्रदेश का कानपुर महानगर अपने आप में कई चीजों के लिए जाना जाता है। यहां की बोली-भाषा से लेकर चमड़ा देश-विदेशों में मशहूर है। आज हम बात करेंगे कानपुर के फेमस लेदर मार्केट की। यहां न केवल नेशनल बल्कि बड़े बड़े इंटनेशनल ब्रांड भी मिलते हैं। खास बात ये है कि सभी जगहों से सस्ते ब्रांडेड वस्तुएं मिलती है। यहां का लेदर इतना मशहूर है कि जब भी कोई क्रिकेटर और बॉलीवुड की हस्ती शहर आती है तो बिना यहां खरीदारी के नहीं जाती है। दरअसल, ये बाजार है कानपुर (KDA Jajmau Leather Market Kanpur) के जाजमऊ में स्थित केडीए बाजार।    

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व बॉलीवुड के लोग भी हैं दीवाने

पूरी दुनिया में घूम आइये और इन जगहों का चमड़ा देख लीजिए। लेकिन जैसा चमड़ा कानपुर में मिलेगा वैसा चमड़ा पूरे विश्व में ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा। अगर दुनिया के देशों में अच्छा चमड़ा मिल भी रहा होगा तो वो कहीं न कहीं कानपुर से ही निर्यात किया गया होगा। ऐसे ही थोड़ी जब कोई विदेशी या भारत के अन्य राज्य का निवासी कानपुर आता है तो चमड़े की चीजों को लिए बिना नहीं जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड के कलाकार तक कानपुर के चमड़े दीवाने हैं। कानपुर चमड़ा उद्योग नगरी होने के चलते चमड़ा की वस्तुएं यहां सस्ते दामों में मिलती हैं। और यह वस्तुएं बड़ी बड़ी चमड़ा फैक्ट्रियों की होती हैं,जो इंटरनेशनल लेवल पर बड़े ब्रांडों में शुमार हैं और इन वस्तुओं की कीमत कानपुर को छोड़कर विदेशों और भारत के अन्य शहरों में सबसे ज्यादा होती हैं।

बहुत को नहीं होती जगह की जानकारी

हालांकि कुछ कानपुर वालों को छोड़ दें तो बहुत से कानपुरियों और अन्य जगहों पर रहने वाले लोगों को नहीं पता होता है कि कानपुर में बड़े चमड़े ब्रांड की चीजें कानपुर की किस जगह मिलती है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताते हैं कि इस शहर में कहां सबसे सस्ते चमड़े की बनी वस्तुएं मिलती है। कोई भी C9HV+GW3, 4, Western Sub Metropolitan Bypass Rd, Chandar Nagar, Lal Bungalow, Jajmau Sub Metro City, Kanpur, Uttar Pradesh 208010 यहां से  खरीदारी कर सकते हैं। 

यहां मिलता है बड़े ब्रांडों का सबसे सस्ता चमड़ा

कानपुर में सबसे अधिक चमड़ा का कारोबार जाजमऊ के आस पास होता है। क्योंकि अधिकांश चमड़ा कंपनियां यहीं पर लगी हुई हैं। जाजमऊ में चमड़ा से बनी वस्तुओं को दो तरीके से खरीदी जा सकती हैं। पहला कंपनी के आउटलेट से और दूसरा स्थानीय दुकानों से। जाजमऊ में रहने वाले एक स्थानीय ने बताया कि कानपुर में सबसे अच्छा और सबसे सस्ता चमड़ा जाजमऊ में मिला है। यहां पर दो प्रकार के चमड़े से बने प्रोडक्ट मिलते हैं। एक कस्टम वाला माला। दूसरा फैक्ट्री से खरीदा माल इसमें खास बात यह होती है कि सामान पूरी तरह से प्योर लेदर होता है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड स्टार से लेकर कानपुर में क्रिकेट खेलने आने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तक जाजमऊ में लेदर प्रोडक्ट खरीदने जाते हैं।

यहां पर कर सकते हैं विजिट

MA फुटवियर दुकान

जाजमऊ स्थित केडीए मार्केट में लेदर के जूते, चप्पल, पर्स, बेल्ट, जैकेट और महिलाओं के लिए स्कर्ट आदि ड्रेसेज भी उपलब्ध हैं। यहां लेदरवाला, लेदर स्क्वायर समेत कई बड़ी-बड़ी दुकाने हैं। यहां पर आपको चमड़े से बनी चीजों की विस्तृत श्रृंखला मिल जाएगी। अगर चमड़े की सैंडल की कीमत की बात करें तो 250 रुपये शुरू हो जाती है। वहीं, चमड़े के जूते भी 250 रुपये से शुरू हो जाते हैं। लकड़ियों का हैंड पर्स 600 रुपये में शुरू हो जाता है। यहां पर आपको चमड़े से बनी अधिकांश चीजें सस्ते दामों में मिल जाएंगी।

और भी हैं दुकानें

इसके अलावा केडीए लेदर मार्केट के आस पास और भी कई सारी दुकानें है। जहां पर लेदर से बनी चीजों को खरीद सकते हैं। इस जगहों की विशेषता यह है कि यहां पर शुद्ध लेदर अच्छे दामों में मिल जाता है जो आपको कानपुर के अन्य जगहों पर नहीं मिलेगा। यहीं से लेदर भारत सहित दुनिया के कई स्थानों में निर्यात किया जाता है। इसके अलावा कानपुर की परेड में स्थित सोमदत्त प्लाजा में भी एक चमड़े की दुकान है। जहां पर प्योर लेदर प्रोडक्ट मिलता है। चाहे तो आप यहां से भी लेदर का सामान खरीद सकते हैं। दाम किफायती होते हैं। कुछ कीमतें प्रोडक्ट की क्वालिटी पर निर्भर करती है।

इन बड़े ब्रांड के मिलते हैं प्रोडक्ट

वहीं, जाजमऊ के KDA लेदर बाजार में कई इंटरनेशनल ब्रांड कंपनी के लेदर प्रोडक्ट भी मिलते हैं। इसमें लीवेइस इत्यादि ब्रांड शामिल हैं। जबकि रेड चीफ, रेड टेप, एलेन सॉली बांड स्ट्रीट,एज़दी, मोड इत्यादि ब्रांड शामिल हैं। यह ब्रांड भारत की टॉप लेदर कंपनी हैं, जोकि लेदर में वैश्विक स्तर वाली कंपनियां की सूची में शुमार हैं।

Tags:    

Similar News