Ratan Tata Net Worth: रतन टाटा जी रहे इतनी लग्जरी लाइफ, नेटवर्थ जान होश उड़ जाएंगे

Ratan Tata Net Worth: भारत के सबसे ज्यादा रईस बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल रतन टाटा लग्जरी लाइफ (Ratan Tata Luxury Life) जीते हैं। उनके पास आलीशान बंगले, लग्जरी कारों की भरमार है।

Written By :  Shreya
Update: 2022-07-09 12:49 GMT

Ratan Tata (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ratan Tata Net Worth: देश के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Legendary Business Man Ratan Tata) दुनिया के बड़े दानवीरों में शामिल हैं। लोग उन्हें उनकी सादगी और सरलता के लिए बेहद पसंद करते हैं। टाटा कंपनी को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए रतन टाटा (Sir Ratan Tata) ने काफी मशक्कत की है और इसीलिए वह दुनियाभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

भारत के सबसे ज्यादा रईस बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल रतन टाटा लग्जरी लाइफ (Ratan Tata Luxury Life) जीते हैं। उनके पास आलीशान बंगले, लग्जरी कारों की भरमार है। चलिए जानते हैं रतन टाटा की नेट वर्थ और उनकी महंगी कारों व बंगलों के बारे में।

रतन टाटा की नेटवर्थ (Ratan Tata Net Worth)

सबसे पहले बात करें उनकी नेटवर्थ (Net Worth 2022) की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा के पास कुल 7416 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रतन टाटा का बंगला (Ratan Tata House)

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के कोलाबा में रहते हैं। यहां उनका समुद्र किनारे एक आलीशान बंगला है, जो उन्होंने साल 2015 में खरीदा था। इसकी कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें लिविंग एरिया, स्टडी रुम, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल, लाउज और पार्टी के लिए सन डेक है।

रतन टाटा का कार कलेक्शन (Ratan Tata Luxury Car Collection)

बिजनेसमैन रतन टाटा के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन मौजूद है। उनके गैराज में जगुआर, मर्सिडीज, फरारी जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं। बता दें उन्हें फाइटर जेट का काफी शौक है। उनके पास पायलट का लाइसेंस भी है। क्या आपको पता है कि रतन टाटा भारतीय वायु सेना के ए16 फाइटर जेट को भी उड़ाया है।

Tags:    

Similar News