Petrol Diesel Price Today: आज राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, आज 80 पैसे हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Today : 22 मार्च से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में महज दो दिन छोड़कर लगातार इजाफा होता रहा है। ईंधन की दरों में लगातार बढ़ोतरी से उपभोक्ता परेशान हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2022-04-02 07:35 IST

फोटो--सोशल मीडिया से 

Petrol Diesel Price 02 April 2022 : देश की सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज, 02 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में एक बार फिर वृद्धि की गई है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने एक दिन की राहत के बाद आज, शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की दरों में 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है।

गौरतलब है कि 22 मार्च से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Ka Bhav) में महज दो दिन छोड़कर लगातार इजाफा होता रहा है। ईंधन की दरों में लगातार बढ़ोतरी से एक तरफ जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं महंगाई कमर तोड़ रही है।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने आज पेट्रोल-डीजल के कीमतों (Petrol Diesel Price) की नई प्राइस लिस्ट जारी की है। ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) बढ़कर 102.61 हो गई है। वहीं, डीजल के भाव (Diesel Price) 93.87 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि 31 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 01 अप्रैल को तेल कंपनियों ने कीमत वृद्धि में राहत दी थी। पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते 12 दिनों में 10वीं बार वृद्धि हुई है।

यहां बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। मौजूदा वक्त में देश के चारों महानगरों में मुंबई में पेट्रोल-डीजल की दरें सबसे ज्यादा है।

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की दरें :

-राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.61 रुपए और डीजल 93.87 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 117.57 रुपए और डीजल 101.79 रुपए प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल जहां 112.19 रुपए है वहीं डीजल 97.02 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-चेन्नई में पेट्रोल 108.21 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HP Price लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News