Russia-Ukraine War Punjab: रूस-यूक्रेन युद्ध के के चलते खाद्य आपूर्ति बाधित, पंजाब को हो सकता है बड़ा मुनाफा, जानें कैसे
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में गेंहू का उत्पादन सर्वाधिक स्तर पर होता है लेकिन देशों के बीच जारी युद्ध के चलते इसका फायदा भारत और पंजाब उठा सकता है।;
पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध
Russia-Ukraine War Punjab: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 1 माह से अधिक का समय हो चुका है तथा हालात पहले की तरह ही अस्थिर बने हुए हैं। युद्ध के चलते बड़ी संख्या में दोनों देशों के सैनिक मारे गए हैं, स्थानीय लोग अपना घर छोड़ पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसे में दोनों देशों का ध्यान पूर्ण रूप से युद्ध पर ही केंद्रित है जिसके चलते रूस और यूक्रेन ने अपने प्राथमिक फसल उत्पादन और अन्य चीजों की ओर कम ध्यान दिया है।
युद्ध का भारत और पंजाब उठा सकता है फायदा
आपको बता दें कि़ दरअसल युद्ध के चलते रूस अजर यूक्रेन से गेंहू मंगाने पर अधिक आयात शुल्क देना पड़ सकता है जिसके चलते गेंहू की कीमत में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
भारत में पंजाब क्षेत्र में गेंहू का सर्वाधिक उत्पादन होता है और रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मद्देनज़र इस बार किसान अपना अनाज सरकार को बेचकर उसे अपने अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं क्योंकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि अभी खुले बाजार में जिस गेंहू की कीमत ₹2000 से ₹2300 प्रति क्विंटल है वह अभी आगे कुछ समय में ₹2500 से ₹3000 क्विंटल तक हो सकता है।
130 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीद की उम्मीद
भारतीय खाद्य निगम (FCI) की मानें तो इस वर्ष सरकार द्वारा 130 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीद की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वर्तमान हालात को मद्देनज़र रखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 122 मीट्रिक टन गेंहू ही सरकार खरीद आएगी क्योंकि किसान इस बार गेंहू फसल को मंडियों तक ना लाकर अपने पास ही सुरक्षित रखने की योजना बना रहे हैं।
देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।