Gold Silver Price: यूपी में आज बिक रहा इस भाव पर सोना-चांदी, बाजार जाने से पहले चेक कर नए दाम

Gold Silver Price: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से पा सकते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-03 02:30 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: यूपी सर्राफा बाजार में 03 अप्रैल को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राज्य में कल के सोने के भाव में जोरदार तेजी के बाद बुधवार को इसमें गिरावट आई है, जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। सोना 200 रुपये अधिक सस्ता हुआ है। हालांकि उसके बाद भी यह 69 हजार के करीब कारोबार बना हुआ है। वहीं चांदी 400 रुपये बढ़कर 79 हजार पर पहुंच गई है।

सोना इतने रुपए टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के दाम में कुछ कमी आई है। 24 कैरेट सोना 270 रुपये टूटकर 69,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 250 रुपये सस्ता होकर 63,500 रुपये 10 ग्राम पर चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को इसमें जोरदार की तेजी आई थी। तब 24 कैरेट सोना 69,530 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 63,750 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड किया। मंगलवार को शहर में सोना 900 रुपए करीब उछला था।

चांदी 400 रुपए महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार चांदी के दाम बढ़ रहे हैं। यह दूसरा दिन है, जब चांदी महंगी हुई है। बुधवार को शहर में चांदी 400 रुपए उछली है और 79 हजार रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले इसमें 600 रुपये तेजी आई थी और यह 78,600 रुपये किलो पर पहुंच गयी थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

आगरा

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

नोएडा

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

गाजियाबाद

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

वाराणसी

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

मथुरा

63,500 (22 कैरट)

69,260 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News