UP Gold Silver Price Today: यूपी में गिरे सोना चांदी के दाम, 24 कैरेट गोल्ड अब आपको देने होंगे इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-06 03:00 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: लोकसभा के चुनावी माहौल में लोगों को सोना चांदी खूब रुला रहा रहा है। हर खरीदारी काफी परेशान है। यूपी सर्राफा बाजार में 06 अप्रैल को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार को सूबे में कीमती आभूषण के भाव में कुछ गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी लोगों को सोना चांदी के दाम से राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। आज सोना 400 रुपए अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 300 रुपये टूटी है।

सोना करीब 400 रुपए हुआ सस्ता

लखनऊ में बाजार में सोने के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 490 रुपये टूटकर 70,130 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 450 रुपये सस्ता हुआ है और यह 64,300 रुपये 10 ग्राम पर गया है। इसे पहले कल लखनऊ में 24 कैरेट सोना 70,620 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी इतनी हुई सस्ती

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार चांदी के दाम बढ़ने के बाद शनिवार को इसमें गिरावट आई है। चांदी 300 रुपए किलो टूटी है। इसके बाद यह 81,700 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में चांदी के दाम में जोरदार की तेजी आई थी और यह 82 हजार रुपये किलो पर कारोबार किया था।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

आगरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

नोएडा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

गाजियाबाद

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

वाराणसी

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

मथुरा

64,250 (22 कैरट)

70,020 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News