Gold Silver Price Today: नया महीना लगते ही मुंह के बल गिरा सोना- चांदी, इतनी कम हो गई कीमत

Gold Silver Price Today: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-01 01:40 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: आज से नया महीना मई लग गया है। यूपी में 1 मई को सोना और चांदी के नए रेट जारी हो गए हैं। प्रदेश में बुधवार को चांदी के दाम में गिरावट 500 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी 83 हजार के पास पहुंच गई है, जबकि सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप आज बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको इसके के भाव के कुछ राहत मिलेगी।

सोना इतने पर बिक रहा

लखनऊ के बुलियन मार्केट में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को गिरावट के बाद आज सोन स्थिर है। शहर में 24 कैरेट सोना स्थिर होन के बाद 72,570 रुपए 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,700 रुपये 10 ग्राम पर लोगों को मिलेगा। इससे पहले मगंलवार को 24 कैरेट सोना 330 रुपये कम होकर 72,570 रुपए 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, 22 कैरेट सोना 300 रुपए सस्ता होकर 67,700 रुपये 10 ग्राम था। सोमवार को 24 कैरेट सोना 73,080 रुपये और 22 कैरेट सोना 67,000 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये लुढ़की

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी के भाव में बुधवार को गिरावट आई है। शहर में 999 प्योरिटी वाली चांदी 500 रुपए टूटने के बाद 83,500 रुपए 10 ग्राम पर है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव स्थिर थे और 84 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

आगरा

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

नोएडा

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

वाराणसी

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

मथुरा

67,700 (22 कैरट)

72,570 (24 कैरट)

आखिर कब सस्ता होगा सोना 

मिली जानकारी मुताबिक, हाल फिलहाल सोने भाव से राहत नहीं मिलने वाली है। इसमें गिरावट इस साल के आखिरी महीने में देखने को मिल सकती है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में दिसंबर के बाद से सोने की कीमतों (Gold Become Cheaper) में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आने वाली है, जिसका असर भारतीय सराफा बाजार में भी दिखाई पड़ेगा।

यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News