Gold Silver Price Today: यूपी में गिरे सोना चांदी के दाम, आपके शहर में इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price Today: इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-14 01:32 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की सर्राफा बाजार में 14 मई को सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। सूबे में मंगलवार को कीमती आभूषण के भाव से लोगों को राहत मिली है। सोना 100 से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 500 रुपये टूटी है। ऐसे ऐसे में अगर आप सोना या चांदी (Gold Silver Rate Today की खरीदारी करने की सोच रहें हैं तो आज आपको कम दाम खर्च करने होंगे। आइये आपको बताते हैं कि सोने-चांदी के आज आपके शहर में लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) क्या हैं?

सोना और चांदी इतना हुआ सस्ता

लखनऊ बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। शहर में सोना 130 रुपये सस्ता होकर 73,380 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये टूटा है। इसके गिरावट के बाद यह 67,300 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी के भाव में 500 रुपये किलो की गिरावट आई है। इसके बाद यह शहर में 86,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,300 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

आगरा

67,300 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

नोएडा

67,300 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,300 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

वाराणसी

67,300 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

मथुरा

66,000 (22 कैरट)

73,380 (24 कैरट)

यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News