Sona Chandi Ka Bhav 2 Mar 2024: यूपी में मिला लोगों को सोने से झटका, इतने रुपये हुआ महंगा, चांदी भी उछली

Sona Chandi Ka Bhav 2 Mar 2024: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-02 01:15 GMT

Sona Chandi Ka Bhav 2 Feb 2024 (सोशल मीडिया)  

Sona Chandi Ka Bhav 2 Feb 2024: उत्तर प्रदेश में 02 मार्च को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शनिवार को सोना-चांदी के भाव में तेजी आई है। सोना आज जहां 300 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी के भाव में 300 रुपये की तेजी आई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना 300 रुपये अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में आज 320 रुपये उछलकर 63,310 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है और इसमें 310 रुपये की तेजी आई है। इसके बाद यह 58,050 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में गोल्ड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। तब 24 कैरेट सोना 62,990 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 57,740 रुपये पर 10 ग्राम पर था।

चांदी में 300 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी लगातार दूसरे दिन भी महंगी हुई है। शनिवार को सिल्वर में 300 रुपये की तेजी आई है। इसके बाद यह 74,500 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी के भाव में 300 तेजी आई थी और यह 74,200 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

आगरा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

नोएडा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

वाराणसी

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

मथुरा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News