Gold Silver Price Today: काफी दिनों बाद यूपी में सस्ता हुआ सोना चांदी, जानें आज क्या हैं आपके शहर के रेट?

Gold Silver Price Today: लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से पा सकते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-04-23 01:34 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश में 23 अप्रैल को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। काफी दिनों के तेजी के बाद सोना व चांदी के दाम से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को सोना 500 रुपपए से अधिक टूटा है, जबकि चांदी 1000 रुपये किलो की कमी आई है। इस गिरावट के बाद सोना जहां 74 हजार के नीचे पहुंच गया है, तो वहीं चांदी 85 हजार रुपए किलो पहुंच गई है।

आज सोना इतना टूटा

दरअसल, मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन की वजह से देश में सोना चांदी के भाव उछले हैं। हालांकि आज इसमें कुछ गिरावट आई है। लखनऊ बुलियन मार्केट में मंगलवार को सोने के दाम कुछ कम हुए हैं। इसके बाद 24 कैरेट सोना 550 रुपए सस्ता होकर 73,840 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 510 रुपए कम होकर 67,700 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को शहर में 24 कैरेट सोना 74,390 रुपये 10 ग्राम पर व 22 कैरेट 68,120 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी हजार रुपये टूटी

लखनऊ में मंगलवार को चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी शहर में 1000 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 85,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले बीते चार दिन से चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुरुवार को 500 रुपए कम होने के बाद चांदी 86,500 रुपये किलो पर पहुंच गई थी, तब से इसी भाव पर चांदी कारोबार कर रही थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

67,700 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

आगरा

67,700 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

नोएडा

67,700 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

67,700 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

वाराणसी

67,700 (22 कैरट)

73,840 24 कैरट)

मथुरा

67,700 (22 कैरट)

73,840 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं सोना चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। वहीं लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News