Sone Ka Bhav: सोने का भाव क्या है आज, चांदी की कीमत में आया कितना उछाल, जानिए एक क्लिक में

Sone Ka Bhav: आज जारी ताजा रेट के मुताबिक, सोना 180 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हो गया है। चांदी के रेट में 300 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shivani
Update: 2021-07-14 02:21 GMT

सोने की ज्वेलरी (Photo Social Media)

Sone Ka Bhav: जुलाई में सोना चांदी काफी मंहगा हो गया है। इस महीने सोने का भाव में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि दो बार सोने का दाम कम भी हुआ। 9 जुलाई को सोना 170 रुपए प्रति 10 ग्राम और 12 जुलाई को 100 रुपए 10 ग्राम सोने का भाव कम हुआ। वहीं आज जारी ताजा रेट के मुताबिक, सोना 180 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हो गया है। चांदी के भाव की बात करें तो जुलाई में चांदी की कीमतें भी कई बार बढ़ी, हालांकि चांदी के रेट में भारी गिरावट भी दर्ज की गई। ताजा चांदी के रेट में 300 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।

सोना- चांदी का भाव (Aaj Sone Chandi Ka Bhav)

Gold खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जरा रुक जाएं, आज सोना खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो पिछले महीनों में कई बार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आज सोने का रेट (Sone ka Rate) फिर एक बार महंगा हो गया। आज चांदी की कीमत (Chandi Ki Kimat) में भी भारी उछाल आया है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) ने सोने का जो नया रेट जारी किया है उसके मुताबिक, आज सोने का दाम 180 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। चांदी भी आज 300 रुपए किलो महंगी हो गई।

आज सोने का भाव क्या हैै (Aaj Sone Ka Bhav Kya Hai)

आज 10 ग्राम सोने का भाव 180 रुपए की उछाल के बाद 46,890 रुपए (22 कैरेट सोना) हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 47,890 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके पहले मंगलवार को सोना 100 रुपए सस्ता हुआ था । वहीं बीते 10 और 11 जुलाई को  सोने का भाव स्थिर था और कोई बदलाव न होने से ग्राहको के लिए कुछ राहत थी। अब जानते हैं कि आपके शहर में 10 ग्राम सोना कितने रुपए (10 Gram Sona Kitne ka hai) का है।

शहर

22 कैरेट सोने का भाव (22 Carat Gold Rate)

24 कैरेट सोने का भाव (24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में सोने का भाव (Delhi Gold Price)

46,95051,200

मुंबई में सोने का भाव (Gold Price in Mumbai)

46,89047,890

चेन्नई में सोने का भाव (Chennai Gold Rate)

45,21049,320

कोलकाता में सोने का भाव (Kolkata Me Gold Rate)

47,30050,000

लखऩऊ में सोने का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

46,95051,200

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव (Bangalore Gold Price)

44,80048,880

हैदराबाद में सोने का भाव (Gold Price in Hyderabad)

44,80048,880

पुणे में सोने का भाव (Pune Gold Rate)

46,89047,890

अहमदाबाद में सोने का भाव (Ahmedabad me Sone Ka Bhav)

47,30049,300

आज चांदी का भाव क्या (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai)

आज का चांदी का भाव भी बढ़ गया है। एक किलो चांदी आज 300 रुपए महंगी हो गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत आज 69,400 रुपए हो गई, जो बीते दिन 69,100 थी। बता दें कि 1 जुलाई को चांदी के दाम में बंपर बढ़ोतरी हुई थी। चांदी महीने की शुरुआत में ही 1100 रुपए महंगी हो गई। हालांकि कल चांदी का रेट 200 रुपए कम हुआ, वहीं आज फिर 300 रुपए बढ़ गया।

क्या होता है कैरट का मतलब (Kya Hota Hai Carat)?

अगर आप सोना खरीदने जाते हैं तो फिर आपसे ये तो जरूर पूछा जाता होगा कि आप कितने कैरट का गोल्ड खरीदना चाहते हैं। यानी आपको कितना शुद्ध सोना चाहिए। बता दें कि सोने की शुद्धता की गणना के लिए कैरट का इस्तेमाल होता है। या फिर यूं कह लीजिए कि सोने की शुद्धता मापने का सबसे अहम पैमाना कैरट ही होता है। कैरट जितना ज्यादा होगा सोना उतना ही खरा होगा और सोने की शुद्धता के हिसाब से ही उसकी कीमत तय होती है।


कैसे मापें सोने की शुद्धता

अब बात यहां फंसती है कि हम कैसे पता करें कि सोना कितना शुद्ध है तो ये भी बता देते हैं। दरअसल, इसके लिए पहले कैरट को फीसदी यानी प्रतिशत में बदलना होता है। इसके लिए हम मात्रा को 100 से गुणा करते हैं, आए परिणाम को 24 से विभाजित करते हैं।

जैसे- 22 कैरट सोने के सिक्के में सोने के अनुपात पता लगाने के लिए 22 को 24 से पहले भाग देंगे, नतीजा 0.9166 आएगा। इसे 100 के साथ गुणा करें, जिसका नतीजा 91.66 प्रतिशत है। इससे यह पता चलता है कि सोने की शुद्धता कितनी है।

Tags:    

Similar News