Sone Ka Bhav: लखनऊ में आज सोना स्थिर तो चांदी हुआ 65,600 रुपए प्रति किलोग्राम, जानें धातुओं के भाव

देश में सोने की कीमत में आज शनिवार (20 नवंबर 2021) को किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 49,100 रुपए है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 48,100 रुपए है।

Published By :  aman
Newstrack :  Network
Update: 2021-11-20 10:19 GMT

देश में सोने की कीमत में आज शनिवार (20 नवंबर 2021) को किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 49,100 रुपए है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 48,100 रुपए है। आपको बता दें, कि आज एक किलोग्राम चांदी के भाव में 300 रुपए की गिरावट देखने को मिली। चांदी 66,000 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है।

बात करें, उत्तर प्रदेश की तो यहां आज सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। कल वाली कीमत पर ही आज सोना खरीदा जा सकता है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का भाव 47,100 रुपए हो गया है। कल भी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव इतना ही था। वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का दाम 50, 100 रुपए है। गौरतलब है, कि कल भी 24 कैरेट गोल्ड का यही भाव था।


लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव


-01 ग्राम सोने की कीमत 4,710 रुपए

-08 ग्राम सोने की कीमत का भाव 37,680 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 47,100 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत 4,71000 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

-01 ग्राम सोने की कीमत 5,010 रुपए  

-08 ग्राम सोने की कीमत 40,080 रुपए

-10 ग्राम सोने की कीमत 50,100 रुपए

-100 ग्राम सोने की कीमत 5 लाख एक हजार रुपए



एक किलो चांदी में 400 रुपए की गिरावट 

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज चांदी के भाव में काफी गिरावट आई है। शनिवार को एक किलो चांदी पर 400 रुपए की कमी देखी गई है। इस वजह से आज एक किलोग्राम चांदी 65,600 रुपए में खरीदी जा सकती है। जबकि, कल चांदी का भाव 66 हजार रुपए प्रति किलो था। 

इस तरह चेक करें लेटेस्ट रेट्स

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News