Share Market Today : शेयर बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी भी लुढ़का
शेयर बाजार की शुरुआत आज 10 दिसंबर 2021 को कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर खुले।;
Share Market Today : शेयर बाजार की शुरुआत आज 10 दिसंबर 2021 को कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर खुले। BSE का सेंसेक्स 241.89 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,565.24 पर कारोबार करता देखा गया। जबकि, निफ्टी 56.75 अंक यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 17,460.10 पर व्यापार करता देखा गया। वहीं, SGX निफ्टी पर नजर डालें तो 28.50 अंक यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 17,518 पर ट्रेड रहा था। बता दें यह बाजार में शुरुआती गिरावट के संकेत दे रहा है।
प्री-ओपन ट्रेड में ऐसा रहा हाल
आज यानी शुक्रवार के प्री-ओपन ट्रेड को देखें, तो सुबह 09:45 बजे सेंसेक्स जहां 100 अंकों की गिरावट के साथ नजर आ रहा था। वहीं, निफ्टी में करीब 40.80 अंक की गिरावट दर्ज की गई। प्री-ओपन में थोड़ा सेटल होता हुआ 17576 पर दिख रहा है।
निफ्टी के स्तर पर नजर
शुक्रवार को NSE का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 17,476.05 पर खुला। इसने शुरुआती क्षणों में 17,534.35 पर था। वहीं 17,434.80 के स्तर पर जाकर दिन का लो बनाया। बैंक निफ्टी में 3.85 अंक की गिरावट के चलते 37,078 पर कारोबार हो रहा है। जबकि, निफ्टी मिडकैप (NIFTY MIDCAP) 50 में 19.30 अंक यानी 0.22 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 8,612 पर कारोबार करता देखा गया।
एशियाई बाजारों में भी चौतरफा लाल निशान
एशियाई बाजारों में आज शुक्रवार को चौतरफा लाल निशान दिखाई दिया। जापान का निक्केई (Nikkei) से लेकर ताइवान इंडेक्स गिरावट के लाल निशान पर ही कारोबार करता देखा गया। जबकि, हैंगसेंग, शंघाई कम्पोजिट और स्ट्रेट टाइम्स में भी कमजोरी देखी गई।