इस स्कीम से बेटियों का करें भविष्य सुरक्षित, 2 दिन में खुले 10 लाख खाते, पीएम मोदी ने की प्रशंसा

Sukanya Samriddhi Scheme: बीते 9 फरवरी और 10 फरवरी को देश भर के अलग-अलग डाक घरों में 10,90,000 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए थे। इस स्कीम पर सालाना 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-12 11:59 GMT

Sukanya Samriddhi Scheme (सोशल मीडिया) 

Sukanya Samriddhi Scheme: अगर अपनी बेटी के लिए कोई निवेश की योजना बना रहे हैं तो केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि स्कीम इस समय सबसे बढ़िया सरकारी स्कीमों में से एक है। सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account Scheme) की दिन पर दिन लोगों के बीच मांग बढ़ती जा रही है। इस स्कीम की मांग का आलम यह है कि केवल दो दिन के अंदर 10 लाख से अधिक नए खाते खुले हैं। यह जानकारी रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई।

हर वर्ष खोलते हैं 33 लाख नए खाते

PMO ने कहा कि दो दिनों में देश भर में 10 लाख से अधिक नए खाते खोलने के लिए डाकघर बधाई के पात्र है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि के देशभर के हर वर्ष औसतन 33 लाख नए खाते खुलते हैं। पिछले आठ सालों में भारतीय डाक घर में इस स्कीम के तहत 2.7 करोड़ खाते खोले गए हैं। इतना ही नहीं, आजादी का अमृत महोत्सव और अमृत काल की शुरुआत के मौके पर सरकार ने 7.5 लाख नए सुकन्या समृद्धि खाता खोलने का लक्ष्य रखा था। इस दौरान सरकार की ओर एक विशेष जागरुक अभियान चलाया गया था। इस फायदा दो में 10 लाख नए खाते खोलने पर दिखाई दिया।

9-10 फरवरी को खोले गए 10 लाख खाते

बीते 9 फरवरी और 10 फरवरी को देश भर के अलग-अलग डाक घरों में 10,90,000 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए थे। यह खाते देश के 1 लाख से अधिक डाक घरों में खोले गए हैं। इस खास उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय डाक घर को बधाई दी।

सुकन्या समृद्धि से देश की बेटियों का भविष्य सुरक्षित

पीएम मोदी कहा कि दो दिन के अंदर 10 लाख से अधिक नए सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए भारतीय डाक घर बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि इससे देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। लोगों को यह प्रयास देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ उन्हें और सशक्त बनाएगा।

केंद्रीय वैष्णव ने ट्विट कर दी जानकारी

दो दिन में 10 लाख नए सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव ने ट्विटर कर दी। उन्होंने शनिवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि देश की बेटियों के भविष्य को समर्पित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमृत भेंट। भारतीय डाक द्वारा 2 दिन में 10 लाख से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए।

स्कीम पर मिलता है 7.6 फीसदी का ब्याज

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत कोई माता पिता अपनी बेटी के नाम पर इस स्कीम का लाभ ले सकता है। इस स्कीम को देश के किसी भी सरकारी बैंक व डाक घरों में खुलवा सकते हैं। इस सरकार बेटियों को सालाना 7.6 फीसदी का ब्याज देती है। यह स्कीम इनकम टैक्‍स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत कर में छूट भी मिलती है। लड़की की आयु 18 साल पूरी होने पर खाता उसके नाम ट्रांसफर हो जाता है।

Tags:    

Similar News